फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   administration stopped sale of platform tickets from counter at New Delhi station

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद, भगदड़ के बाद लिया बड़ा फैसला

Mon, 17 Feb 2025 12:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 12:12 PM IST
सार

रेल प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों के काउंटर से ब्रिकी को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
administration stopped sale of platform tickets from counter at New Delhi station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद कर दी है। भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक अगले एक सप्ताह के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


दो दिन पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनी तैनात कर दी गई है। मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की एक कंपनी को भी रेलवे की सुरक्षा में लगाया है। 

विज्ञापन

सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के हवाले स्टेशन परिसर की सुरक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि स्टेशन पर हादसे के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनी तैनात है। मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीईएसएफ की एक कंपनी को भी तैनात किया गया। दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने खुद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा बीते रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। सीपी ने करीब पौने घंटे मौके का मुआयना किया था। 

नई दिल्ली स्टेशन पर अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां तैनात
संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां तैनात की गई है। 80 जवानों की मेट्रो पुलिस की एक कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर व एक एसीपी मेट्रो से तैनात किए गए हैं। रेलवे पुलिस व जीआरपी के अलग से जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही रेलवे पुलिस के आठ से 10 थानाध्यक्षों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के आसपास के थानाध्यक्षों को भी तैनात किया गया है।

हर प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पर एक-एक कंपनी तैनात
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि हर प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज व बाहर एक-एक कंपनी तैनात की गई है। कंपनी में 80 से 85 जवान होते हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर व सड़क पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों को रेलवे स्टेशन के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। रेलवे पुलिस अधिकारियों के अुनसार, कुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म 12, 13 और 14 नंबर से ट्रेनें जा रही हैं। ऐसे में इन प्लेटफार्म पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed