{"_id":"661a6e6d410f73e637051f55","slug":"administration-started-investigating-school-buses-after-kanina-bus-accident-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Accident: हादसे के बाद प्रशासन ने स्कूली बसों पर कसी नकेल, जांच शुरू; खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident: हादसे के बाद प्रशासन ने स्कूली बसों पर कसी नकेल, जांच शुरू; खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
Sat, 13 Apr 2024 05:07 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 13 Apr 2024 05:07 PM IST
सार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए सड़क हादसे के बाद सरकार व प्रशासन ने स्कूली बसों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
स्कूल बस की जांच करते जिला प्रशासन के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूली बस हादसे के बाद सरकार व प्रशासन हरकत में आ गया है। सरकार ने हादसे को गंभीर मानते हुए स्कूली बसों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सोहना कस्बे में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इसमें पुलिस, राजस्व, आरटीए, शिक्षा, ट्रैफिक आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह जांच सोहना एसडीएम सोनू भट्ट की मौजूदगी में की गई जांच के दौरान सभी बसों के दस्तावेज, एनओसी आदि की जांच की गई। जांच खेल स्टेडियम में की गई थी। इसमें कई बसों में खामियां भी मिलीं थीं, जिन पर प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
सोहना एसडीएम सोनू भट्ट ने बताया कि जांच में कई बसें मानक पूरा नहीं कर रही थीं, जिन पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मानकों में स्कूल बस लिखा होना, बस का कलर, मेडिकल बॉक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, फायर बॉक्स आदि होना शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि खंड की सभी स्कूली बसों की जांच की जाएगी। इसके लिए शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन