फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administration recover 78 crores from Shubhkamna builder Noida Authorities issued RC may be arrested

नोएडा: शुभकामना बिल्डर से 78 करोड़ की होगी वसूली, प्राधिकरण ने जारी की आरसी, हो सकती है गिरफ्तारी

Tue, 07 Aug 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Administration recover 78 crores from Shubhkamna builder Noida Authorities issued RC may be arrested

जिला प्रशासन शुभकामना बिल्डर से 78 करोड़ रुपये की वसूली करेगा। नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी है। यानी अब प्रशासन चाहे तो बकाया वसूली के क्रम में बिल्डर को गिरफ्तार भी कर सकता है। प्राधिकरण की मानें तो बिल्डर न तो 692 खरीदारों को फ्लैट दे रहा है न ही प्राधिकरण का बकाया चुका रहा है। 

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अशोक कुमार श्रीवास्तव की ओर से जिलाधिकारी को जारी पत्र में बिल्डर से वसूली की अपील की गई है। प्राधिकरण का कहना है कि ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या-जीएच-5बी सेक्टर-137 के पट्टा धारक शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को 31 दिसंबर 2017 तक प्राधिकरण का बकाया 67.13 करोड़ रुपये चुकाना था। इस भुगतान के लिए फरवरी 2018 में भी कहा गया था। लेकिन बिल्डर ने पैसे जमा नहीं कराए। उक्त धनराशि ब्याज सहित अब करीब 78 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण का कहना है कि यूपी अर्बन एंड प्लानिंग एक्ट 1973 की धारा-40, यूपी इंडस्ट्रीयल एक्ट 1976 की धारा-12 के तहत करीब 78 करोड़ रुपये की वसूली भू-राजस्व की तरह की जाए। वसूली के बाद उक्त राशि को नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पक्ष में बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण का कहना है कि शुभकामना बिल्डर से बार-बार आग्रह के बाद भी फ्लैट का काम पूरा करने को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। हालात यह है कि बिल्डर अब खरीदारों से ही नहीं मिल पाता। ऐसे में खरीदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक बिल्डर को यहां 692 फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना देना था। लेकिन अभी केवल ढांचा खड़ा किया गया है। 


अन्य बिल्डरों पर हो सकती है कार्रवाई 
प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे बिल्डर जो कि खरीदारों को उनका फ्लैट भी नहीं दे रहे हैं और न ही प्राधिकरण का बकाया चुका रहे हैं। उनकी भी आरसी जारी की जाएगी ताकि प्रशासन उनसे पैसे की वसूली कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed