Corona in Delhi: संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए प्रशासन हुआ सतर्क, जानें- कोरोना से निपटने के किए क्या है तैयारी?
राजधानी में संक्रमण के बढ़ते नए मामलों के बीच टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ होम आइसोलेशन के मामलों की निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग व आवश्यक दवाइयों का स्टॉक किया जाएगा। पश्चिमी जिले के एक चिकित्सक के अनुसार जिले के सभी जन स्वास्थ्य केंद्रों को होम आइसोलेशन मामलों की निगरानी के लिए तैनात टीमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बीच जिले स्तर पर प्रशासन सतर्क हो गया है। इस कड़ी में जिले स्तर पर कोरोना टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ होम आइसोलेशन के मामलों की निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग व दवाइयों का स्टॉक किया जाएगा।
पश्चिमी जिले में तैनात एक सरकारी डॉक्टर के मुताबिक, जिले के सभी जन स्वास्थ्य केंद्रों को होम आइसोलेशन मामलों की निगरानी के लिए तैनात टीमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, कोविड दवाओं के उपलब्ध स्टॉक पर भी जानकारी मांगी गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमित होने से पहले संक्रमित का यात्रा इतिहास, कार्यालय और वे सभी क्षेत्र जहां रोगी तीन से चार बार गया था आदि के संबंध में भी जानकारी लेनी होगी। अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा शामिल वाले बिस्तरों को लेकर भी समीक्षा की गई है।
नई दिल्ली जिले में तैनात एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मामलों में वृद्धि को देखते हुए अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं। पहले कम जोखिम वाले संपर्कों का परीक्षण नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब उन लोगों का भी परीक्षण किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि डीडीएमए की बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का सोमवार से अनुपालन किया जाएगा। इसके तहत शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग पर अधिक जोर दिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कोविड को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को जीनोम सीक्वेंसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, जिससे नए वैरिएंट का पता लग सकें।