{"_id":"6838db0e99744a16d80cdf03","slug":"adil-accused-of-attacking-police-injured-in-encounter-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : पुलिस पर हमले का आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली... तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : पुलिस पर हमले का आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली... तमंचा बरामद
Fri, 30 May 2025 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 03:39 AM IST
सार
पैर में गोली लगने से आदिल घायल हो गया है। उससे बगैर नंबर की बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी आदिल निवासी गांव नाहल को वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आदिल घायल हो गया है। उससे बगैर नंबर की बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि नाहल गांव में पुलिस टीम पर हमले और सिपाही सौरभ हत्याकांड में वांछित बाइक सवार आदिल को पुलिस ने नाहल से मसूरी जाते देखा। पुलिस ने पीछा कर आदिल को डासना-इकला रोड पर घेर लिया। खुद को घिरता देख आदिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आदिल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
टीम ने आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आदिल से तमंचा एक कारतूस और दो खोखे के साथ ही बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। आदिल हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर का भाई है और सौरभ हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
नाहल के बदमाशों का प्रदेश भर में आतंक
अतिसंवेदनशील माने जाने वाले नाहल गांव में तीन दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर हैं। दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने पांच माह पूर्व ही जेल भेज दिया है। लूट, वसूली, छिनैती और गोकशी जैसे अपराधों की वारदात में नाहल गांव के बदमाश एनसीआर ही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस के निशाने पर भी रहते हैं।
मसूरी थाने के आंकड़ों पर नजर डालें तो नाहल में 39 हिस्ट्रीशीटर व गिरोह बंद बदमाश हैं। 44 लुटेरे ऐसे हैं, जिन्होंने गाजियाबाद ही नहीं एनसीआर और पश्चिमी प्रदेश में लूट और छिनैती को अंजाम दिया है।