फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Addressed World Anthropology Congress being held in Delhi University after 45 years

DU: वर्ल्ड एंथ्रोपोलॉजी कांग्रेस में प्रो. योगेश बोले- अध्ययन के साथ ही सामान्य जीवन में भी महत्वपूर्ण

Tue, 17 Oct 2023 08:00 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:00 AM IST
सार

45 साल बाद वर्ल्ड एंथ्रोपोलॉजी कांग्रेस को संबोधित करते हुए प्रो. योगेश ने कहा कि अध्ययन के साथ ही सामान्य जीवन में भी एंथ्रोपोलॉजी महत्वपूर्ण है। डीयू के वाइस रीगल लॉज के कन्वेंशन हॉल में आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन
Addressed World Anthropology Congress being held in Delhi University after 45 years
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कुलपति प्रो. योगेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से 45 वर्ष के बाद इंटरनेशनल यूनियन ऑफ एंथ्रोपोलॉजिकल एंड एथ्नोलॉजिकल साइंसेज (आईयूएईएस) वर्ल्ड एंथ्रोपोलॉजी कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। 19वीं आईयूएईएस-डब्ल्यूएयू वर्ल्ड एंथ्रोपोलॉजी कांग्रेस-2023 का उद्घाटन विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज के कन्वेंशन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में 70 देशों के मानव विज्ञान और संबद्ध विषयों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व विद्वानों ने भागीदारी की।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि एंथ्रोपोलॉजी अध्ययन के क्षेत्र के रूप में महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सामान्य रूप से जीवन के लिए भी इसकी बहुत प्रासंगिकता है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक वाइस रीगल लॉज में होने को भी एक सुखद संयोग बताया। 
विज्ञापन


आईयूएईएस के अध्यक्ष प्रो. जुन्जी कोइजुमी ने बताया कि आईयूएईएस की पहली कांग्रेस 1934 में लंदन में आयोजित हुई थी। भारत ने 1978 में प्रो. एलपी विद्यार्थी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी। डीयू के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सौमेंद्र एम पटनायक ने कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस बार यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक संबंधों को मिल रहा बढ़ावा
वर्ल्ड एंथ्रोपोलॉजी कांग्रेस-2023 में गहन बौद्धिक आदान-प्रदान, वैश्विक संबंधों को बढ़ावा देने और मानव विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान की खोज का काम करेगी। इसमें 165 तकनीकी सत्र, 10 पूर्ण सत्र, 160 पैनल, 15 गोलमेज, 10 कार्यशालाएं और 16 एथ्नोग्राफिक फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ कार्यक्रमों का एक व्यापक रोस्टर शामिल है। इस कॉन्फ्रेंस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के जनपद संपदा प्रभाग, रॉक कला प्रभाग और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की प्रदर्शनियां भी शामिल हैं।


1934 से हो रहा आयोजन
आईयूएईएस मानव विज्ञान, नृविज्ञान, पुरातत्व और भाषा विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और संस्थानों का एक वैश्विक संगठन है। यह संगठन 1934 से वैश्विक स्तर पर एंथ्रोपोलॉजिकल एंड एथ्नोलॉजिकल पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसों का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य दुनिया के सभी क्षेत्रों के विद्वानों के बीच संचार को बढ़ाना और समृद्ध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed