फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   additional sessions judge Wife died during treatment who was shot by his gunman

गुरुग्राम गोलीकांड: अस्पताल में जज की पत्नी की मौत, बीच बाजार गनर ने मारी थी गोली

Sun, 14 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 14 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
additional sessions judge Wife died during treatment who was shot by his gunman
हरियाणा के गुरुग्राम में गनर की गोली से घायल हुईं जज की पत्नी की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं जज के बेटे की हालत गंभीर बनी है। आपको बता दें कि शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कांस्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टी हुई है कि जज की पत्नी को 2 गोली लगी थी, एक गोली छाती के आरपार हो गई थी और दूसरी गोली शरीर को छूते हुए निकल गई थी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। 
विज्ञापन


पूर्व गुरुग्राम डीसीपी सुलोचना गजराज ने कहा कि आरोपी गोली मारने के कारणों के बारे में नहीं बता पा रहा है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जज की पत्नी ऋतु का कल यानि सोमवार शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 की पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। मां को तीन और बेटे को दो गोली लगी थीं। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी थी। 

देर शाम आरोपी गनमैन महिपाल को फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिसार के रहने वाले जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु (37) और बेटा ध्रुव (16) दोपहर करीब तीन बजे कार से मार्केट गए थे। 

गाड़ी गनमैन नांगल चौधरी निवासी महिपाल चला रहा था। जब वे खरीदारी करके लौटे तो महिपाल गुस्से में था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सरेआम मां-बेटे पर गोली चला दी। रेणु को छाती में और ध्रुव को सिर में गोली लगी। 

चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने एक हाथ में रिवाल्वर लेकर दूसरे हाथ से ध्रुव को गाड़ी में डालने का प्रयास किया। तीन बार कोशिश विफल रही तो वह उन्हें मौके पर ही छोड़कर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रेणु और ध्रुव खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी ने फोन कर खुद दी जानकारी
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी गनमैन मां-बेटे के बर्ताव से परेशान था और उन्हें सबक सिखाना चाहता था। आरोपी ने ही न्यायाधीश के परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और मौके पर पहुंचने को कहा।

ध्रुव की हालत को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) सुलोचना गजराज ने बताया कि महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत एकत्र किए गए हैं। 

चार-पांच दिन से मांग रहा था छुट्टी

आरोपी महिपाल पिछले चार-पांच दिनों से जज से छुट्टी मांग रहा था। छुट्टी नहीं मिलने से वह परेशान था। पुलिस का मानना है कि उसने डिप्रेशन में यह कदम उठाया हो।

दोस्तों को बताया, हादसा हुआ है 
आरोपी वारदात के बाद अपने दोस्तों के पास इस्लामपुर पहुंचा। उनसे जज के परिवार के साथ हादसे की बात कहकर उन्हें साथ चलने को कहा। जब वह सुभाष चौक की ओर चला तो उसने तेज रफ्तार में दो ऑटो को टक्कर मार दी। संदेह होने पर दोस्त रास्ते में उतर गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को ग्वाल पहाड़ी के पास से दबोच लिया गया। 

‘पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। गोली चलाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक आरोपी के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है।’
 - केके राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed