फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adani gas ltd hike png prices

चुनाव परिणाम से पहले ही बढ़ी महंगाई

Sun, 11 May 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 11 May 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Adani gas ltd hike png prices

फरीदाबाद में अडानी गैस लिमिटेड (एजीएल) ने रिहायशी पीएनजी उपभोक्ताओं को बिना सूचना 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान वसूली का बिल भेज दिया है।

विज्ञापन


इसे लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं का कंपनी पर सीधा आरोप है कि मार्च-अप्रैल के बिल में 500 रुपये अतिरिक्त जोड़कर भेजे गए हैं।

अडानी गैस लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, फरीदाबाद में रिहायशी और कमर्शियल दो तरह की पीएनजी की सप्लाई होती है।

रिहायशी क्षेत्र में 10 हजार कनेक्शन हैं, इसका रेट सरकार तय करती है, जबकि कमर्शियल पीएनजी 120 औद्योगिक यूनिटों में बाजार भाव पर बेची जा रही है।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, कमर्शियल पीएनजी पर कोई नियंत्रण नहीं है, जबकि रिहायशी के लिए 5,000 रुपये प्रति कनेक्शन की दर तय की गई है, जबकि प्रति कनेक्शन 12,000 रुपये का खर्च आ रहा है। इसमें 500 रुपये बिल जेनरेट करने के नाम पर कमर्शियल डिपॉजिट के रूप में बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


यहां रिहायशी पीएनजी की सप्लाई
दयालपुर गांव, ग्रीन वैली, सेक्टर-21 सी, डी, 39, 33, 27

यहां कमर्शियल पीएनजी की सप्लाई
पृथला, सरूरपुर, एनआईटी, सेक्टर-24, 25, 59, 57

ये है दर
पीएनजी...............प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर
रिहायशी..................23.60 रुपये
कमर्शियल................42.70 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed