फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Actor Aamir Khan reached Faridabad to condole death of Suhani Bhatnagar

Suhani Bhatnagar: शोक जताने पहुंचे अभिनेता आमिर खान, अभिनेत्री के मां-पापा से बोले- बहुत खुशमिजाज बच्ची थी

Fri, 23 Feb 2024 09:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 09:10 AM IST
सार

सुहानी के परिजनों से बताया कि व्यस्तता के कारण कुछ दिन बाद अभिनेता आमिर खान का आना हुआ है। हालांकि, वह पहले ही आना चाहते थे। उन्होंने सुहानी के परिजनों से आने से पहले ही इस यात्रा को गोपनीय रखने की बात कही थी।

विज्ञापन
Actor Aamir Khan reached Faridabad to condole death of Suhani Bhatnagar
सुहानी को श्रद्धांजलि देने फरीदाबाद पहुंचे अभिनेता आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंगल फिल्म में छोटी बबिता फोगाट का किरदार अदा करने वाली सुहानी भटनागर की मौत पर शोक जताने के लिए फिल्म अभिनेता आमिर खान फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित उनके घर पहुंचे। आमिर मुंबई से सीधे अपने चार्टर्ड प्लेन के जरिये दिल्ली पहुंचे थे। यहां से सड़क के रास्ते वह सुहानी के घर पहुंचे। सुहानी के परिजनों से मिलकर आमिर भावुक हो उठे। उन्होंने सुहानी के मम्मी-पापा से दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान उसके साथ बिताए पलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सुहानी बहुत प्यारी और खुशमिजाज बच्ची थी।

विज्ञापन


सुहानी की डर्मेटोमायोटिस बीमारी से मौत के बाद सबसे पहले आमिर खान ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया था। बृहस्पतिवार को सुहानी के घर पहुंचे आमिर खान ने उसके परिजनों से कहा कि व्यस्तता के कारण कुछ दिन बाद उनका आना हुआ है। हालांकि, वह पहले ही आना चाहते थे। उन्होंने सुहानी के परिजनों से आने से पहले ही इस यात्रा को गोपनीय रखने की बात कही थी। वह देर शाम करीब सात बजे सुहानी के घर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने घर पर उनके दादा, पिता पुनीत, मां पूजा भटनागर और भाई से मुलाकात कर सुहानी की आसमायिक मौत पर दुख जताया। आमिर ने सुहानी के पिता से उसकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दंगल फिल्म में सुहानी के साथ शूटिंग की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सुहानी अपने काम में बेहद अनुशासित थी। वह बहुत जल्दी चीजों को सीख लेती थी। इस दौरान वह करीब पौन घंटे तक उनके घर पर रहे।

सान्या मल्होत्रा और आपार शक्ति खुराना ने भी जताया शोक
आमिर खान के आने से पूर्व दंगल फिल्म में बड़ी बबिता फोगाट का किरदार अदा करने वाली सानिया मल्होत्रा और आपार शक्ति खुराना भी सुहानी के घर पहुंचे थे और परिजन से शोक जताया। घरवालों ने अमर उजाला को बताया कि फिल्म में उनके साथ काम करने वाले को-स्टार साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और अन्य लोगों ने कॉल और मैसेज कर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

बड़े होकर अच्छी अभिनेत्री बनने की कही थी बात
सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि आमिर हमेशा से सुहानी और उनके के टच में थे। वह अपने को-स्टार का हमेशा ध्यान रखते थे। उन्होंने बताया कि आमिर खान ने सुहानी से कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म लाइन में दोबारा आएगी तो अच्छी अभिनेत्री बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed