फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   action will taken against Dushyant-Digvijay supporters

दुष्यंत-दिग्विजय के समर्थकों पर भी गिर सकती है गाज, ओमप्रकाश चौटाला ने दिए जांच के आदेश

Sat, 20 Oct 2018 11:39 AM IST
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 20 Oct 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
action will taken against Dushyant-Digvijay supporters
दुष्यंत-दिग्विजय

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दुष्यंत चौटाला व उनके भाई दिग्विजय चौटाला को ही नहीं, बल्कि उनके समर्थकों को भी पार्टी से बाहर करने के स्पष्ट संकेत दिए। इनके खिलाफ भी गोहाना रैली में हुई अनुशासनहीनता को आधार बनाकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


चौटाला ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उन सभी लोगों के नामों की सूची तैयार करें जो गोहाना रैली में अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के नामों की सूची तैयार करके पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को सौंप दी जाए। दूसरी ओर चौटाला ने दुष्यंत व दिविग्जय को पार्टी से निष्कासित करने की स्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं में भगदड़ रोकने का भी इंतजाम किया है। इस कड़ी में संगठन में नई नियुक्तियों की जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आदेश दिया कि वह पार्टी के उन निष्ठावान लोगों के बारे में पता लगाए जिनको किसी कारणवश हाल ही में पार्टी संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिल पाई। सूत्रों के अनुसार चौटाला ने उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है, जो पहले पार्टी की मुख्य धारा में शामिल थे, लेकिन कुछ समय से हाशिए पर हैं। आशंका है कि ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं मिलने पर वे दुष्यंत व दिग्विजय के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन


रैली में अनुशासनहीनता करने वालों की सूची बननी शुरू
सूत्र बताते है कि पार्टी पदाधिकारियों ने दुष्यंत एवं दिग्विजय के उन समर्थकों के नामों की सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है, जिन्होंने गोहाना रैली में अनुशासनहीनता  की। इसके अलावा उन्होंने हाशिए पर गए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का भी पता लगाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि ओमप्रकाश चौटाला ने दुष्यंत एवं दिग्विजय पर गोहाना रैली में अनुशासनहीनता करने के आरोप का मामला अनुशासन समिति को सौंप दिया है और समिति को 25 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed