फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action started against those driving with high beam headlights at night

Delhi: रात को हाई बीम हेडलाइट्स जलाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, दो दिन में की 277 चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 27 Feb 2024 03:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Feb 2024 03:49 AM IST
सार

हाईबीम लाइट अक्सर सामने से आ रहे ड्राइवरों के लिए चकाचौंध का कारण बनती है और इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
Action started against those driving with high beam headlights at night
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली यातायात पुलिस ने रात के समय हाई बीम हेडलाइट्स जला कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की कर दी है। हाईबीम लाइट अक्सर सामने से आ रहे ड्राइवरों के लिए चकाचौंध का कारण बनती है और इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। शनिवार से शुरू हुए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दो दिन में 277 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई या चालान किए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(यातायात) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि   हाई बीम उपयोग से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटर चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर अधिकारियों की टीमों को तैनात किया था। उल्लंघनकर्ताओं को अनुचित हेडलाइट उपयोग से जुड़े खतरों के बारे में शिक्षित किया गया और प्रासंगिक यातायात कानूनों के अनुसार मौके पर ही चालान जारी किए गए।
विज्ञापन


अभियान शुरू करने से पहले दो दिन तक लोगों को जागरूक किया गया है। हर चौराहे व मार्गों पर यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है। ड्राइवरों को अलग से बुलाकर जागरूक किया गया है। -एचजीएस धालीवाल, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed