{"_id":"5de6e34a8ebc3e55037df11c","slug":"action-plan-of-power-distribution-company-ready-in-view-of-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी को देखते हुए बिजली वितरण कंपनी का एक्शन प्लान तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी को देखते हुए बिजली वितरण कंपनी का एक्शन प्लान तैयार
Wed, 04 Dec 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
सर्दी को ध्यान में रख बिजली कंपनी ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। बिजली की पीक डिमांड 4700 मेगावॉट तक पहुंच सकती है। बीते साल ठंड में बिजली की पीक डिमांड 4472 मेगावॉट तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बिजली की डिमांड को पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा रिलायंस बिजली कंपनी ने की हैं। वितरण कंपनी के अनुसार बिजली के पर्याप्त इंतजाम के लिए लंबी अवधि के आधार पर बिजली खरीद समझौता किया गया है।
विज्ञापन
पावर बैंकिंग मॉड्यूल के तहत दिसंबर से फरवरी माह के दौरान अतिरिक्त बिजली मिलेगी। अचानक बिजली की मांग बढ़ने पर पावर एक्सचेंज से अल्प अवधि के लिए बिजली की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य तौर पर जिन दादरी, सीसीजीटी बवाना, सलाल हाइड्रॉ स्टेशन, सिंगरौली, रिहंद, सासन और डीवीसी मेजिया पावर प्लांट से दिल्ली के लिए बिजली ली जाएगी।
इनके अलावा दिल्ली के पावर प्लांटों से भी रिलायंस को बिजली मिलेगी। अत्याधुनिक तकनीक से सटीक अनुमान के लिए लोड फॉरकास्टिंग सिस्टम के अलावा मॉडलिंग तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा।