{"_id":"5bedfdcdbdec220514245f20","slug":"action-on-sahibabad-and-kavinagar-sho-after-two-crore-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दो एसएचओ पर गिरी लूट व डकैती की गाज, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दो एसएचओ पर गिरी लूट व डकैती की गाज, हुए निलंबित
ब्यूूूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
साहिबाबाद में प्रेम श्री ज्वेलर्स के शोरूम में हुई करीब दो करोड़ की डकैती और गोविंदपुरम में ज्वेलर से 35 लाख की लूट की गाज दो एसएचओ पर भी गिरी है। कार्यवाहक एसएसपी श्लोक कुमार ने साहिबाबाद एसएचओ दिनेश यादव व कविनगर एसएचओ रोजंत त्यागी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ स्तर से एसएसपी वैभव कृष्ण का तबादला इलाहाबाद स्थित पुलिस हेड क्वार्टर किया जा चुका है। बता दें कि बुधवार को हथियारबंद पांच बदमाशों ने श्यामपार्क मेन में ज्वेलरी शोरूम के मालिक राहुल वर्मा और कर्मचारी सूरज को गन प्वाइंट पर लेकर करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे थे। इससे पूर्व छह नवंबर को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोविंदपुरम में अमन ज्वेलर्स के मालिक अमन वत्स से 35 लाख की ज्वेलरी-नकदी लूटी थी।
विज्ञापन
पुलिस इस घटना का खुलासा अभी तक नहीं कर पाई थी कि दो करोड़ की डकैती की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। आनन-फानन में शासन ने बुधवार रात ही एसएसपी वैभव कृष्ण को हटाकर उनका तबादला पीएचक्यू इलाहाबाद कर दिया। कार्यवाहक एसएसपी श्लोक कुमार ने साहिबाबाद और कविनगर एसएचओ को निलंबित कर दिया है। सूत्रों की मानें तो मामले में जल्द ही दो और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन