फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action on Boys Locker Room, Woman Commission Chairman threatened to kill her

ब्वॉयज लॉकर रूम पर की कार्रवाई तो महिला आयोग की अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 08 May 2020 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Action on Boys Locker Room, Woman Commission Chairman threatened to kill her
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके ट्विटर हैंडल पर दी गई है। धमकी में कहा गया है कि उन्होंने लड़कों के एक चैट पर कार्रवाई करके बहुत गलत किया है। अगर इसकी वजह से किसी निर्दोष लड़के का करियर खराब होता है तो वह उन्हें जान से मार देगा।

विज्ञापन


स्वाती मालीवाल ने इस धमकी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, स्वाती मालीवाल ने सोशल मीडिया पर चल रहे लड़कों के एक ग्रुप पर कार्रवई करने के लिए पुलिस को नोटिस जारी किया था। ब्वॉयज लॉकर रूम (bois locker room) नाम से बने इस ग्रुप में अश्लील बातें हो रही थीं और कथित तौर पर कुछ लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो शेयर किये जा रहे थे।

विज्ञापन


मालीवाल ने इस चैट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा था। 

इसके पहले उन्होंने शाहीन बाग की एक कार्यकर्ता के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर संज्ञान लिया था। उन्होंने इसके बारे में भी पुलिस से शिकायत कर किसी को बदनाम किए जाने की किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने और ऐसा करने वालों को दंडित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ट्विटर हैंडल पर मिली इस धमकी में शाहीन बाग की घटना का भी उल्लेख किया गया है। इस धमकी में कहा गया है कि उन्होंने लड़कों के ग्रुप पर कार्रवाई कर दी, जबकि इसी दौरान लड़कियों के एक ग्रुप का मामला सामने आया था, जिसमें उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें इसका परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed