फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acting CM Atishi targets BJP for not declaring Chief Minister s face

Delhi Next CM: 'भाजपा में अंदरूनी कलह...तभी अब तक नहीं मिला सीएम', कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने BJP पर साधा निशाना

Mon, 17 Feb 2025 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Feb 2025 09:44 PM IST
सार

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 साल तक दिल्ली नगर निगम में सरकार चलाई। उन्होंने एमसीडी के खजाने को खाली किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास दिल्लीवालों के लिए कोई विजन नहीं है।

विज्ञापन
Acting CM Atishi targets BJP for not declaring Chief Minister s face
आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली को 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री न मिलने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप नेता व दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा में अंदरूनी कलह के कारण दस दिन बाद भी दिल्ली को मुख्यमंत्री नहीं मिल पाया है। इससे यह साफ है कि भाजपा के पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री को भी पता है कि उनके 48 विधायकों में से किसी के पास सरकार चलाने की योग्यता नहीं है।

विज्ञापन

सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्लीवालों को उम्मीद थी कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। 10 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह होगा और उसके तुरंत बाद दिल्लीवालों का काम शुरू होगा। अभी तक कुछ नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 साल तक दिल्ली नगर निगम में सरकार चलाई। उन्होंने एमसीडी के खजाने को खाली किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास दिल्लीवालों के लिए कोई विजन नहीं है। उनके पास दिल्लीवालों के लिए काम करने का कोई प्लान नहीं है। दिल्ली की जनता के सामने भाजपा की सच्चाई सामने आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का आतिशी पर तीखा पलटवार- पूछा ये सवाल
भाजपा ने दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी के बयान पर पलटवार करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना बताया। साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने बार-बार पद की गरिमा को कम किया है। भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, यह खेदपूर्ण है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी अनेक बार अपने पद की गरिमा को तार-तार किया। आज आम आदमी पार्टी (आप) अंतर्कलह से घिरी है और आतिशी  मुख्यमंत्री पद हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष के पद की रेस से भी बाहर हो गई हैं। आतिशी बताएं कि आज उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्ति की चिंता हो रही है, लेकिन उन 5 महीने वह चिंता कहां थी जब केजरीवाल जेल में थे और पद लावारिस था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed