फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid attack on lady doctor in delhi

चलती गाड़ी में महिला डाक्टर पर फेंका तेजाब

Thu, 25 Dec 2014 12:54 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on lady doctor in delhi

दिल्ली में महिलाओं पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक लेडी डाक्टर पर सरेराह तेजाब फेंका गया।

विज्ञापन


घटना राजौरी गार्डन इलाके की है जहां दो बाइक सवारों ने लेडी डाक्टर का पीछा किया और चलती बाइक से ही लेडी डाक्टर पर एसिड फेंक दिया।

तेजाब ने डाक्टर के चेहरे और कुछ अंगों को प्रभावित किया है। फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पीड़ित डाक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डाक्टर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक महिला डाक्टर पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में रहती है और बसई दारापुर के ईएसआई अस्पताल में डाक्टर है। मंगलवार की सुबह वह घर से अस्पताल के लिए जा रही थी तभी रास्ते में उनके साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन


इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया कि महिला डाक्टर पर एसिड अटैक से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Acid attack on lady doctor in delhi

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह डाक्टर घ्‍ार से निकली तभी दो बाइक सवार लोगों ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया। कुछ दूर जाने पर बाइक के पीछे बैठे शख्स ने महिला डाक्टर का पर्स छीनने का प्रयास किया।

स्कूटी पर सवार डाक्टर ने इसका विरोध किया। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति ने चलती गाड़ी से ही महिला पर तेजाब फेंका जो उनके मुंह और शरीर के अन्य हिस्से पर गिरा।

तेजाब फेंकने की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो जाने की बात की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed