{"_id":"5d05f80d8ebc3e01431fb580","slug":"acid-attack-on-groom-by-young-woman-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी से पहले दूल्हे के साथ अनहोनी, युवती ने डाला गर्म तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी से पहले दूल्हे के साथ अनहोनी, युवती ने डाला गर्म तेल
Sun, 16 Jun 2019 01:34 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर है। यहां एक दूल्हे पर तेल से हमले की खबर है। दूल्हा बरात लेकर जाने वाला था, उससे पहले ही यह घटना हो गई। ऐसे में शादी की खुशियों में खलल डल गया।
अनूपशहर कस्बे के मोहल्ला मदारगेट निवासी युवक की रविवार को बारात जानी थी। इससे क्षुब्ध होकर सुबह पड़ोसी किशोरी ने युवक के घर में घुसकर सोते हुए दूल्हे के चेहरे पर गरम तेल डाल दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है और जिस भगोने में तेल गर्म किया गया था उसे बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी रविवार को बारात जानी थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह अपने घर में सोया हुआ था, आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी पीड़ित के घर में घुस आई। इस दौरान आरोपी किशोरी पीड़ित के कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर आ गई।
आरोपी के हाथ में एक बर्तन था। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता आरोपी किशोरी ने उसके चेहरे पर बर्तन में लाया हुआ गरम तेल डाल दिया और फरार हो गई। चेहरे पर जलन होने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी किशोरी की शिकायत की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोरी को बरामद कर लिया है। गनीमत रही कि किशोरी के हमले में पीड़ित युवक मामूली रूप से झुलसा है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। किशोरी को घटना में प्रयुक्त भगोने के साथ दबोच लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी पीड़ित युवक की शादी होने से खफा थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोपहर बाद युवक अपनी बारात लेकर विदा हो गया है।