फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid attack on Dietician in Ghaziabad, two arrest

गाजियाबाद: फेसबुक से हुई थी दोस्ती, प्रेम संबंध बिगड़े तो प्रेमिका पर फेंक दिया तेजाब, दो गिरफ्तार

Thu, 23 Aug 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Aug 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on Dietician in Ghaziabad, two arrest
गिरफ्तार आरोपी के साथ एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

संजय नगर में डायटीशियन पर तेजाब फेंकने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डायटीशियन और तेजाब फेंकने वाले राहुल गर्ग के प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पूर्व इनमें खटास आ गई और डायटीशियन ने बात करना कम कर दिया था। इस पर राहुल ने डायटीशियन को सबक सिखाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि तेजाब डालने वाले मुख्य आरोपी राहुल गर्ग निवासी राजनगर सेक्टर-9 और उसके साथी शास्त्रीनगर डी-ब्लाक निवासी उमंग प्रताप को बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हापुड़ चुंगी से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही से तेजाब का खाली डब्बा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और घटना के वक्त पहने गए कपड़े जली हालत में बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


राहुल बीए पास है और उसके पिता की हार्डवेयर की दुकान है, जबकि उमंग प्रताप बीएससी पास है और एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि राहुल ने 11 अगस्त को डायटीशियन पर तेजाब डालने की प्लानिंग की थी। उसने अपने साथी उमंग को साथ लेकर उसी की बाइक ली और दूसरे साथी से उसके रिश्तेदार के पास से एसिड मंगाया। 20 अगस्त की शाम पांच बजे राहुल और उमंग ने डायटीशियन पर तेजाब फेंक दिया। 55 फीसदी झुलस चुकी पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से हुई थी राहुल और डायटीशियन की दोस्ती

Acid attack on Dietician in Ghaziabad, two arrest
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

तेजाब हमले का शिकार हुई डायटीशियन और आरोपी राहुल गर्ग की मुलाकात करीब 10 माह पुरानी है। एसएसपी ने बताया कि अक्तूबर 2017 में राहुल गर्ग और डायटीशियन की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उस वक्त डायटीशियन ने खुद को अविवाहित बताया था। नवंबर 2017 में दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों के बीच संबंध हो गए। मार्च 2018 में राहुल को पता चला कि डायटीशियन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन उनकी दोस्ती बनी रही।

मई में राहुल को शक हुआ कि डायटीशियन किसी अन्य व्यक्ति से भी मिलती-जुलती है। तीन मई को राहुल का जन्मदिन था। डायटीशियन ने उसे गोविंदपुरम स्थित होटल पार्थ इन में पार्टी दी थी। इस पार्टी में कई अन्य लोग भी शामिल हुए। यहां से उसे लगा कि डायटीशियन के किसी और से भी संबंध है। बीती 19 जुलाई को डायटीशियन की बहन की शादी थी। इससे एक सप्ताह पूर्व राहुल और उसे मिलना था। राहुल एक स्थान पर उसका इंतजार कर रहा। तब डायटीशियन एक लग्जरी कार से उतरी। इसके बाद वह एक-दो बार फिर से कार के मालिक के साथ देखी गई। इस पर राहुल आगबबूला हो उठा।

घर जाकर परिजनों के सामने दी थी धमकी
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि प्रेम संबंधों में खटास आने से नाराज राहुल गर्ग अपने तीन अन्य दोस्तों राहुल पुरी निवासी रानीपुर हरिद्वार, पुष्कर त्यागी निवासी बुगरासी बुलंदशहर और आयुषी त्यागी निवासी संजय नगर के साथ 30 जुलाई को डायटीशियन के घर पहुंचा। यहां पीड़िता का पति, सास, मां और दो पारिवारिक मित्र थे। उनके सामने उसने डायटीशियन से प्रेम संबंधों का खुलासा किया और पति को आगाह कराया कि उसके किसी और से भी संबंध है। यहां उसने धमकी भी दी थी कि वह मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं हो सकती। इसके बाद पीड़िता के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन परिजनों ने बदनामी के डर से उसे रोक दिया।

एसिड अटैक की योजना बनाकर ऐसे दिया अंजाम

Acid attack on Dietician in Ghaziabad, two arrest
मदद करने वाली महिला कांता देवी को सम्मानित करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त से ही राहुल ने डायटीशियन पर एसिड अटैक की प्लानिंग कर ली थी, ताकि  वह किसी और के साथ न रह सके। उसने अपने साथी उमंग प्रताप को साथ मिलाया। 4 अगस्त को उसे जन्मदिन मनाने के लिए पांच हजार रुपये भी दिए थे। राहुल ने उमंग को बाइक मुहैया कराने और दूसरे साथी को अपने रिश्तेदार (केमिकल कारोबारी) के यहां से तेजाब का इंतजाम करने को राजी किया। तेजाब का इंतजाम होने पर 20 अगस्त को बच्चे को ट्यूशन से छोड़कर लौट रही डायटीशियन पर एसिड अटैक कर दिया। वारदात के दौरान उमंग प्रताप बाइक चला रहा था और राहुल पीछे तेजाब लेकर बैठा था।

तेजाब डालने के बाद दोनों शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक पहुंचे। यहां उमंग ने बाइक अपने घर पर खड़ी की और राहुल गर्ग ऑटो से गोविंदपुरम में पहुंचा। यहां से उसने अपनी कार उठाई और मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए हरिद्वार निकल गया। राहुल ने सुबूत नष्ट करने के लिए घटना के वक्त पहने हुए कपड़े भी जला दिए थे। एसएसपी का कहना बरामद हुआ तेजाब का खाली डब्बा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। 

मददगार बनी महिला को किया सम्मानित
डायटीशियन पर तेजाब हमले के बाद संजय नगर की रहने वाली एक महिला कांता देवी ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वहीं संजय नगर के अमित शर्मा ने पुलिस को कॉल की थी। एसएसपी ने उनकी भी सराहना की और पीड़िता की मदद के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed