{"_id":"6634fd1a201dd321d00d807a","slug":"accused-who-misdeed-teenage-girl-arrested-in-delhi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो स्टेशन के पास मिली किशोरी, कई बार हुआ शारीरिक शोषण; दूसरे समुदाय का आरोपी होने से इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो स्टेशन के पास मिली किशोरी, कई बार हुआ शारीरिक शोषण; दूसरे समुदाय का आरोपी होने से इलाके में तनाव
Fri, 03 May 2024 08:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 03 May 2024 08:35 PM IST
सार
दिल्ली में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में लोगों ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार व हिंदू संगठनों के थाने का घेराव किया और जाम लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नांगलोई इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार व हिंदू संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार रात नांगलोई थाने का घेराव किया और जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात नांगलोई में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली। किशोरी नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास पड़ी मिली थी। तबीयत खराब होने की वजह से उसने उस रात बयान नहीं दिया। 2 मई की शाम पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि 30 मई की रात उसके साथ कुछ नहीं हुआ था, लेकिन आरोपी पहले तीन-चार बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर चुका है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
इसी बीच आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर नांगलोई थाने पहुंच गए। सभी घटना से नाराज थे। करीब सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पास नांगलोई चौक पर सड़क पर बैठ गए और यातायात को अवरुद्ध कर दिया। नाराज लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त नांगलोई, सुल्तानपुरी सहित मुंडका, निहाल विहार और पश्चिम विहार पश्चिम के थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों के चंगुल से आरोपी को बचाया और इस मामले में पकड़ लिया।