{"_id":"62a79b4dcb2197070d15bf6b","slug":"accused-who-kidnapped-teenager-in-delhi-escaped-after-pushing-the-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: किशोरी को अगवा करने वाला सिपाही को धक्का देकर फरार, आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: किशोरी को अगवा करने वाला सिपाही को धक्का देकर फरार, आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल
Tue, 14 Jun 2022 01:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:50 AM IST
सार
किशोरी के अपहरण मामले में किया था गिरफ्तार आरोपी को जब सिपाही मेडिकल के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर आया तो वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर से जांच करवाने के बाद सिपाही आरोपी की खून जांच के लिए उसे इमरजैंसी में लेकर पहुंचा। वहां काफी भीड़भाड़ थी। सिपाही आरोपी का हाथ पकड़कर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जोरदार धक्का दिया और हाथ छुड़ा कर वहां से भागा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशोरी के अगवा के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हरिनगर थाने में तैनात एक सिपाही आरोपी को लेकर मेडिकल जांच के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गया था। जहां मौका पाकर आरोपी सिपाही को धक्का देकर अपना हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद आरोपी का सुराग नहीं मिला। बाद में हरिनगर थाना पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हरिनगर थाना इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी के परिजनों ने 27 मई को बेटी के अगवा होने की शिकायत थाने में की। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छानबीन की और रविवार को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर हरिनगर थाने पहुंची। जहां से दोपहर में सिपाही सोहनलाल और महिला उप निरीक्षक आरोपी को मेडिकल के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर से जांच करवाने के बाद सिपाही आरोपी की खून जांच के लिए उसे इमरजैंसी में लेकर पहुंचा। वहां काफी भीड़भाड़ थी। सिपाही आरोपी का हाथ पकड़कर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जोरदार धक्का दिया और हाथ छुड़ा कर वहां से भागा। सिपाही तुरंत उठकर आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सिपाही ने अस्पताल परिसर में आरोपी की काफी तलाश की। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बाद में सिपाही के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।