फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of writing threatening messages for CM Kejriwal in metro train arrested

Delhi: सीएम केजरीवाल के लिए मेट्रो ट्रेन में लिखे थे धमकी भरे संदेश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 02:30 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 May 2024 02:30 PM IST
सार

33 वर्षीय आरोपी अंकित गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंकित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर जान से मारने की धमकी वाले संदेश दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन के अंदर लिखे थे।

विज्ञापन
Accused of writing threatening messages for CM Kejriwal in metro train arrested
आरोपी युवक - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर जान से मारने की धमकी वाले संदेश लिखने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन के अंदर धमकी भरे संदेश लिखे थे। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी अंकित गोयल को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज की थी और मामले की जांच कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने अंकित गोयल को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। अंकित गोयल बरेली का रहने वाला हैं और एक सरकारी बैंक में काम करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने मेट्रो ट्रेन और तीन स्टेशनों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी संदेश के फोटो को अपलोड कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों पर आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक संदेश लिखे। इन संदेशों की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट ankit.goel_91 के जरिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। इन संदेशों में केजरीवाल को दिल्ली छोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीन थप्पड़ की याद दिलाई गई है, जो चुनाव से पहले लगाए गए थे।आरोपी ने लिखा कि असली और वास्तविक थप्पड़ जल्द ही सामने आएगा।



स्टेशनों पर लिखे संदेश में आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट का विवरण भी दिया है, साथ ही 19 मई की तारीख का भी जिक्र किया है। एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री को दिल्ली छोड़ने के लिए कहा गया। साथ ही कहा गया कि अब उन्हें मुफ्त चीजों की जरूरत नहीं है। साथ ही अपने आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने की बात लिखी। इसके अलावा भी कई तरह के आपत्तिजनक संदेश लिखे गए, जिसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed