फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of urinating in flight changed his statement in court did nt urinate on complainant

Delhi: फ्लाइट में महिला सह यात्री पर पेशाब करने के मामले में आया नया मोड़, आरोपी शंकर मिश्रा बयान से पलटा

Fri, 13 Jan 2023 04:45 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

आरोपी शख्स शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को यू-टर्न लेते हुए दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने शिकायतकर्ता पर पेशाब नहीं की है। आरोप लगाया कि शिकायकर्ता ने खुद पेशाब की और वह प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है।

विज्ञापन
Accused of urinating in flight changed his statement in court did nt urinate on complainant
आरोपी शंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला सह यात्री पर पेशाब करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के आरोपी शख्स शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को यू-टर्न लेते हुए दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने शिकायतकर्ता पर पेशाब नहीं की है।

विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि महिला की सीट पर केवल पीछे से ही जाया जा सकता था और किसी भी हालत में पेशाब सीट के सामने वाले हिस्से की ओर से नहीं की जा सकती थी। साथ ही कहा कि शिकायतकर्ता के पीछे बैठे यात्री ने भी ऐसी कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले के आरोपी शंकर मिश्रा ने कहा कि मैं आरोपी नहीं हूं। आरोप लगाया कि शिकायकर्ता ने खुद पेशाब की और वह प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है। यह भी कहा कि बैठने की व्यवस्था ऐसी थी कि कोई महिला की सीट तक नहीं जा सकता था।

विज्ञापन

यह घटना 26 नवंबर, 2022 की है। महिला ने अपने पत्र में लिखा कि विमान में क्रू मेंबर्स कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए सजग नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि एयरलाइंस की तरफ से उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

क्या है पूरा मामला 
महिला ने अपने पत्र में बताया कि वह एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं। लंच के बाद विमान की लाइट बंद कर दी गई। इसी दौरान नशे में धुत व्यक्ति उनकी सीट के पास आया और मुझपर पेशाब कर दी। इसके बाद भी वह व्यक्ति मेरे पास ही खड़ा रहा। सहयात्री के कहने के बाद वह वहां से हटा। 

पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी चुपचाप वहां से निकल गया था
महिला ने बताया, घटना के बाद उसके कपड़े, बैग, जूते पेशाब से पूरी तरह भीग चुके थे। उन्होंने इस बारे में क्रू मेंबर्स को जानकारी दी, जिसके बाद एयर होस्टेस आईं और डिसइंफेक्टेंट छिड़क कर चली गईं। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक जोड़ी पायजामा और डिस्पोजेबल चप्पल दिया गया। महिला ने बताया, पेशाब करने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। 

एयर इंडिया ने नो फ्लाई लिस्ट में डालने की थी सिफारिश
टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखे जाने के बाद एयर इंडिया एक्शन के मूड में आया। एक अधिकारी के मुताबिक 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा एयर इंडिया की ओर से घटना की जांच के लिए आंतरिक समिति का भी गठन किया गया था और पुरुष यात्री को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed