{"_id":"577be9af4f1c1b2d1e7f9ad0","slug":"accused-of-theft-by-the-whole-family-including-children-entered-the-house-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का इल्जाम लगा घर में घुसकर बच्चों समेत पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का इल्जाम लगा घर में घुसकर बच्चों समेत पूरे परिवार को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव कालाखेड़ा के कुछ लोगों ने एक गरीब परिवार के ऊपर चोरी का इल्जाम लगाकर इतना पीटा कि पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। आरोपियों ने महिलाओं तथा एक मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक गांव कालाखेड़ा के इमरान पुत्र अब्दुल गफूर ने फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम गांव के सहाबुद्दीन पुत्र मंजल, राशिद पुत्र हिम्मत, जहीर पुत्र हुरमत, मकसूद पुत्र सुमेर उनके घर पर आए और झूठा आरोप लगाते हुए बोले कि तुमने उनकी गाड़ी की बैटरी को चुराया है।
विज्ञापन
उन्होंने चोरी करने से इंकार किया और घर की तलाशी लेने को कहा लेकिन आरोपी नहीं माने और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गांव कालाखेड़ा के पीड़ित परिवार की शिकायत उन्हें मिल गई है।
विज्ञापन