फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of theft by the whole family, including children, entered the house beaten

चोरी का इल्जाम लगा घर में घुसकर बच्चों समेत पूरे परिवार को पीटा

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft by the whole family, including children, entered the house beaten

गांव कालाखेड़ा के कुछ लोगों ने एक गरीब परिवार के ऊपर चोरी का इल्जाम लगाकर इतना पीटा कि पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। आरोपियों ने महिलाओं तथा एक मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन


सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक गांव कालाखेड़ा के इमरान पुत्र अब्दुल गफूर ने फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम गांव के सहाबुद्दीन पुत्र मंजल, राशिद पुत्र हिम्मत, जहीर पुत्र हुरमत, मकसूद पुत्र सुमेर उनके घर पर आए और झूठा आरोप लगाते हुए बोले कि तुमने उनकी गाड़ी की बैटरी को चुराया है।
विज्ञापन


उन्होंने चोरी करने से इंकार किया और घर की तलाशी लेने को कहा लेकिन आरोपी नहीं माने और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने  पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गांव कालाखेड़ा के पीड़ित परिवार की शिकायत उन्हें मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed