फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of robbing a jeweler in Delhi arrested

Delhi: ज्वेलर पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले प्रेमी युगल समेत चार गिरफ्तार, रानी ने रची थी लूट की साजिश

Sat, 15 Jul 2023 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

पुलिस ने साजिशकर्ता प्रेमी युगल के साथ वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Accused of robbing a jeweler in Delhi arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने बिंदापुर इलाके में एक ज्वेलर पर गोली चलाकर लूटपाट करने के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने साजिशकर्ता प्रेमी युगल के साथ वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी युगल ज्वेलर के बगल वाले कपड़े की दुकान में काम करते थे और युवती ने ही आपराधिक वारदात करने वाले अपने दो परिचितों को ज्वेलर के पास पैसे होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल, गहने और लूटी गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई को बदमाशों ने बिंदापुर के आर्य समाज रोड पर ज्वेलरी की दुकान करने वाले ज्वेलर ओमप्रकाश गुप्ता से लूटपाट की थी। रात में घर जाने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर नकदी और गहने से भरा बैग लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली भी चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार और वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही ज्वेलर के आस पास के दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिरों की मदद ली।


 
विज्ञापन

चार जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि ज्वेलरी हाउस के पास एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले गांव बुढ़ाना मुजफ्फरनगर यूपी निवासी मोहम्मद समर और उसकी प्रेमिका गांव जावला लोनी निवासी रानी ने लूटपाट की साजिश रची। पुलिस ने इस सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि रानी ने आपराधिक पृष्ठभूमि के दो दोस्तों रोहित धामा और जोगिंदर काका को इस बात की जानकारी दी कि घर जाने के दौरान ओमप्रकाश के पास काफी रकम होती है। 

इस सूचना पर रोहित धामा, जोगिंदर काका और समर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर यूपी और राजस्थान में कई जगहों पर छापे मारा और शुक्रवा को गांव पावला बागपत यूपी निवासी रोहित धामा और जोगिंदर काका को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रोहित धामा और जोगिंदर काका लूटपाट और हत्या के प्रयास सहित पांच मामलों में वांछित थे। रोहित पर 17 मामले दर्ज हैं, जबकि जोगिंदर पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।


 

प्रेमी युगल लूटे गए पैसों से गारमेंट्स की दुकान खोलना चाहते थे

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रेमी युगल लूटे गए पैसों से गारमेंट्स की दुकान खोलना चाहते थे। समर और रानी ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। अपनी ड्यूटी के दौरान वह अक्सर देखते थे कि गुप्ता ज्वैलर्स का मालिक घर जाने के समय भारी नकदी लेकर जाते थे। दोनों आर्य समाज रोड उत्तम नगर में अपना शोरूम खोलना चाहते थे। इसलिए लालच के कारण उन्होंने उन्हें लूटने की योजना बनाई। 


 

वह ज्वेलर के घर जाने के रास्ते की रेकी की। वह रोहित धामा और जोगिंदर काका को बहुत अच्छी तरह से जानते थे। इसलिए दोनों को लूटपाट करने के लिए राजी किया। योजना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने बहेटा लोनी (यूपी) से एक बाइक लूटी। उसके बाद समर के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद समर आठवीं पास है। वह अविवाहित है। वहीं उसकी प्रेमिका रानी 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां जावली गांव में रहती हैं। वह गरीब परिवार से है और अविवाहित है।


 

गैंगस्टर के परिवार से है एक बदमाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित उर्फ धामा बागपत क्षेत्र के गैंगस्टर बिंदर उर्फ गुर्जर के परिवार से है। रोहित पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत 17 मामले दर्ज हैं। रोहित बागपत के दो हत्या के प्रयास और दो लूट के मामले में वांछित था। इसी तरह जोगिंदर पर भी पांच मामले दर्ज हैं और रोहित के साथ ही वह चार मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed