{"_id":"5e892a618ebc3e78c10f19cf","slug":"accused-of-jamia-violence-ashu-khan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया हिंसा का आरोपी आशु खान गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया हिंसा का आरोपी आशु खान गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
Sun, 05 Apr 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
जामिया हिंसा और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आशु खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है और जामिया नगर इलाके का स्थानीय नेता है। वह अपनी मां को पार्षद का चुनाव लड़ा चुका है।
विज्ञापन
उसे साकेत कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। आशु खान बदर जामिया ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का ज्वाइंट सेक्रेटरी भी रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक, आशु खान के खिलाफ जामिया हिंसा के दौरान कई लोगों को दंगा के दौरान भड़काने का आरोप है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी आशु खान से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर चुकी है। बीते साल 15 दिसंबर को जामिया और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हिंसक घटना हुई थी, जिसमें नागरिकता कानून के विरोध में उतरे लोगों ने जमकर बवाल किया था। बसों में आग तक लगा दी गयी थी।
विज्ञापन
हिंसा की घटना के बाद से दिल्ली के अलग-अलग इलाके में हिंसा की घटना हुई, जिसके बाद सभी जगह दर्ज हुए मुकदमों की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। इन दोनों ही केस में आरोपी आशु का नाम था।
विज्ञापन