{"_id":"5e642ad48ebc3eeb5c5dc723","slug":"accused-of-10-crores-scam-from-bank-brought-to-india-from-muscat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से 10 करोड़ के घोटाले का आरोपी मस्कट से भारत लाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से 10 करोड़ के घोटाले का आरोपी मस्कट से भारत लाया गया
Sun, 08 Mar 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Mar 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
PNB Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से 10 करोड़ रुपये के कर्ज में फर्जीवाड़ा करने वाले सनी कालरा को सीबीआई शनिवार को मस्कट से भारत लाने में सफल रही। सीबीआई की अर्जी पर इंटरपोल ने 2016 में सनी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था जिसके आधार पर जांच एजेंसी को उसका प्रत्यर्पण कराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
सीबीआई का आरोप है कि व्हाइट टाइगर स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सनी कालरा ने पंजाब नेशनल बैंक से लिया 10 करोड़ का कर्ज नहीं लौटाया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कालरा ने गुपचुप तरीके से अपनी कंपनी का सारा सामान ठिकाने लगा दिया था ताकि बैंक कर्ज का बकाया वसूल न कर पाएं।
विज्ञापन
सीबीआई ने कालरा, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला 22 दिसंबर 2016 को अपने हाथ में लिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से कालरा और उसकी पत्नी फरार थे। इस मामले में कालरा और उसकी पत्नी के अलावा तीन पीएनबी के अधिकारी भी आरोपी हैं। इनमें तत्कालीन मुख्य प्रबंधक, प्रबंधक और एजीएम शामिल थे।
विज्ञापन
इंटरपोल ने सीबीआई की मांग पर 31 मई 2016 में सनी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद पता चला कि वह मस्कट में छिपा है जहां स्थानीय एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीबीआई लगातार मस्कट की एजेंसियों के संपर्क में थी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उसे शनिवार को भारत लाया गया। सीबीआई अब सनी कालरा को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।