फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested in murder of live in partner s mother in Central Delhi s Deshbandhu Gupta Road area

लिवइन पार्टनर की मां का हत्या का मामला: इंस्टाग्राम से लोकेशन की पहचान, आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Sun, 16 Apr 2023 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Apr 2023 11:29 PM IST
सार

चंचल नामक युवती अपने प्रेमी आलोक के साथ लिव इन रिलेशन में कई सालों से सिद्धिपुरा गौशाला रोड पर रह रही थी। दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी।

विज्ञापन
Accused arrested in murder of live in partner s mother in Central Delhi s Deshbandhu Gupta Road area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में लिव इन पार्टनर की मां कंचन (40) को गोली मारने वाले आरोपी को जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आलोक उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अमन विहार थाने का घोषित बदमाश है और मेहरबान गैंग का एक्टिव सदस्य है। इसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि आठ अप्रैल शाम को धोबी वाली गली, गौशाला रोड, सिद्धिपुरा में कंचन (40) नामक महिला को गोली मार दी गई थी। कंधे में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस इंचार्ज अखिल चौधरी, एसआई रवि व अन्यों की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि चंचल नामक युवती अपने प्रेमी आलोक के साथ लिव इन रिलेशन में कई सालों से सिद्धिपुरा गौशाला रोड पर रह रही थी। दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी। झगड़े के दौरान प्रिंस ने उसके कुत्ते को लात भी मार दी थी। इसके अलावा आलोक चंचल की छोटी बहन से चुपचाप बातचीत भी करता था। 

विज्ञापन

यह बात चंचल और उसकी उसकी मां कंचन को पता चला तो वह आलोक के पास पहुंची। कहासुनी के दौरान कंचन ने आलोक को गाली दी तो उसने गुस्से में गोली चला दी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पता चला कि वह इंस्टाग्राम आईडी के जरिये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। पुलिस ने उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहां से पुलिस को एक नई इंस्टाग्राम आईडी मिली। इसके आधार पर लोकेशन की जांच करते हुए पुलिस की टीम रिठाले के ओयो होटल पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed