फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for posting live video waving weapon

वर्चस्व बनाने का चढ़ा ऐसा नशा: सोशल मीडिया पर लाइव आकर हथियार लहराया... गिरफ्तार; बोला- दबदबा बनाना था मकसद

Wed, 25 Sep 2024 04:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Sep 2024 04:47 PM IST
सार

जांच में आरोपी व्यक्ति की पहचान अंबेडकर नगर निवासी प्रीतम कुमार उर्फ पिटर (19) पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई। इंस्पेक्टर उमेश यादव की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused arrested for posting live video waving weapon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने हथियारों के साथ लाइव वीडियो सोशल पर पोस्ट करने वाले एक उभरते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रीतम कुमार उर्फ पिट्टर स्थानीय बदमाशों से प्रभावित था। वह इलाके में अपना वर्चस्व बनाना चाहता था। उसने खुलासा किया है कि उसने इलाके में मशहूर होने के लिए अवैध हथियार दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट किया था। उसके कब्जे से एक अत्याधुनिक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार संदिग्धों/बदमाशों के सोशल मीडिया हैंडल का विश्लेषण करने के आधार पर, एएटीएस दक्षिण जिले के हवलदार अरविंद कुमार को 21 सितंबर एक विश्वसनीय सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर एक अवैध हथियार लहराते हुए लाइव वीडियो पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश यादव की देखरेख में एसआई दीपक महला, एएसआई दिनेश कुमार, हवलदार अरविंद कुमार और हवलदार की टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट के सभी प्रासंगिक विवरण एकत्र किए। जांच में आरोपी व्यक्ति की पहचान अंबेडकर नगर निवासी प्रीतम कुमार उर्फ पिटर (19) पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर उमेश यादव की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रीतम कुमार उर्फ पिटर ने खुलासा किया कि वह स्थानीय अपराधियों से प्रेरित होकर एक अपराधी के संपर्क में आया, जिसने उसे जनता में दबदबा बनाने के लिए उक्त पिस्तौल मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed