फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for killing seven month old girl by throwing her on land

दर्दनाक: चार साल से युवक जेल में था, बाहर आने पर पत्नी संग सात माह की बच्ची मिली... मासूम को पटक कर मार डाला

Fri, 26 Apr 2024 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

आरोपी स्नेचिंग के मामले में जेल से छूटकर आया था। रात को बच्ची की मां से झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसने सात माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

विज्ञापन
Accused arrested for killing seven month old girl by throwing her on land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में सात माह की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्नेचिंग के मामले में जेल से छूटकर आया था। वहीं पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करा कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि उसका पति बिहार के सीतामढ़ी मूल का विजय साहनी शराब बेचने के केस में दिल्ली में पकड़ा गया था। वहां से छूटने पर करीब चार वर्ष पहले चेन स्नेचिंग के केस में पकड़ा गया था और भोंडसी जेल में बंद था। इस दौरान वह अपने देवर के साथ गृहस्थ जीवन में रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सात माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। वहीं विगत 24 अप्रैल को भोंडसी जेल से छूटकर उसका पति आ गया। वह 25/26 की रात को बच्ची की मां की झुग्गी में आया और झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसने सात माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में डीएलएफ फेज-3 प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज की टीम ने आरोपी 30 वर्षीय विजय साहनी को वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर नाथूपुर झुग्गियों से काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed