फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   According to Meteorological Department it may rain on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर भिगोएगी बारिश, उत्तर भारत में 13 से 16 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 11 Aug 2019 11:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Aug 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
According to Meteorological Department it may rain on Independence Day
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार 13 अगस्त से तेज हो सकती है। बारिश का सिलसिला 16 अगस्त तक जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं। यानी, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम सुहाना हो जाएगा और गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में 6 अगस्त को भारी बारिश हुई थी। इसके बाद से कुछ इलाकों में एक-दो बार रिमझिम बारिश हुई। शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ में न जाएं इसलिए 25 साल पुराने रेलवे के दो डिब्बों में बना दिया ऑफिस, यहीं बैठ रहा स्टाफ

कुछ जगहों पर फुहार भी पड़ी। अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े पांच बजे तक 000.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो 13 अगस्तके बाद मौसम करवट लेगा और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होगी। 13 से 16 अगस्त तक दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed