केवल 19 फीसदी पुरुष ही कर रहे हैं कंडोम का इस्तेमाल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित यौन संबंध को लेकर डॉक्टर भी अस्पतालों में लगातार कंडोम की जानकारी देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 10 वर्षों के भीतर कंडोम के इस्तेमाल 13 फीसदी कमी दर्ज की गई है।
दरअसल, विभाग की ओर से वर्ष 2015-16 में कराए गए सर्वे के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में केवल 19 प्रतिशत पुरुष ही कंडोम का इस्तेमाल करते पाए गए हैं। हालांकि दस वर्ष पहले यह आंकड़ा 22 प्रतिशत का था।
रिपोर्ट में जिलावार भी राजधानी की स्थिति स्पष्ट की गई है। इसके तहत राजधानी के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में 26.7 एवं पश्चिमी दिल्ली में 22.8 फीसदी पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते पाए गए। वहीं, नई दिल्ली जिले में इसका सबसे कम 10.1 प्रतिशत हैं।
इनके अलावा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली (20.8), मध्य दिल्ली (19.2) और पूर्वी दिल्ली (17.3) फीसदी पुरुष इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उधर, इस मामले में इस जिले की महिलाओं ने भी पूरी दिल्ली में अपना दबदबा बना रखा है।
फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस जिले की 3.8 प्रतिशत महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग करती हैं जो दिल्ली के सभी जिलों में सर्वाधिक है।