फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   According to CPCB, AQI in Delhi still remains in very poor category

Delhi Pollution: जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा, बहुत खराब श्रेणी में AQI; आनंद विहार में हालत ज्यादा खराब

Sun, 03 Nov 2024 07:44 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Nov 2024 07:44 AM IST
सार

दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। दिल्ली में रविवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब दर्ज की गई। राजधानी का एक्यूआई फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।

विज्ञापन
According to CPCB, AQI in Delhi still remains in very poor category
Air Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिवाली के बाद दिल्ली में रविवार प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई हुई है, वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। आनंद विहार, अशोक विहार समेत कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 427, रोहिणी में 404 अशोक विहार में 402, मुंडका 392, द्वारका सेक्टर 8 में 385, बवाना 383, आरकेपुरम 380, आईटीओ 358 दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

नवंबर का महीना शुरू, सर्दी अब भी गायब
नवंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी सर्दी गायब है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़े हुए हैं। एक सप्ताह के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और न ही पश्चिम विक्षोभ आएगा। इस कारण तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, अगले सप्ताह से सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है।


अमूमन 2 से 6 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और 7 नवंबर से 11 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन कुछ सालों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में किसी प्रकार से विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 3 से 8 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू हो सकती है।
वहीं, यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया है।

संबंधित वीडियो...



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed