{"_id":"4a4b39b3c219a6e4a7dd1001150c834f","slug":"accident-on-expressway-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ा ट्रक, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेनो से नोएडा आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बृहस्पतिवार तड़के एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा।
विज्ञापन
भीषण टक्कर से घायल ट्रक चालक और पांच मजदूरों को सेक्टर-110 के अस्पताल ले जाया गया। जहां, उपचार के दौरान ट्रक चालक और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, थाना फेस टू पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के नोएडा ग्रेटर एक्सप्रेस वे पर 38 वर्षीय ट्रक चालक मनजीत सिंह साथी जयवीर के साथ ट्रक लेकर परिचौक से एक्सप्रेस वे रास्ते नोएडा की ओर आ रहा था। वह सुबह करीब चार बजे ट्रक लेकर सेक्टर-135 के पास ही पहुंचा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे किनारे खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर से लगी ट्राली में सो रहे, चार मजदूर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची फेस टू पुलिस ने ट्रक चालक समेत सभी घायलों को सेक्टर-110 के यथार्थ वेलनेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक 38 वर्षीय मनजीत और लेबर 22 वर्षीय बिलाल की मौत हो गई।
जबकि ट्रैक्टर और ट्रक में सवार चालक के साथी समेत चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घायलों की पहचान बालकिशन, सुरेश, रामपाल और जयवीर के रूप में हुई हैं। सभी मजदूर एक्सप्रेस वे पर सर्फाई का काम कर रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।