फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident in Delhi Truck crushes two friends riding a bike

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, पुलिस ने कातिल ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 09:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Jan 2026 09:47 PM IST
सार

जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय दोनों दोस्त किसी परिचित से मिलने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
accident in Delhi Truck crushes two friends riding a bike
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दो दोस्तों आजाद भारती (28) और दीपेश (28) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अमृतसर पंजाब निवासी आरोपी ट्रक चालक बलजिंदर सिंह (35) गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घुमावदार है दुर्घटनास्थल
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को बुधवार देर रात करीब 11:50 बजे गुर्जर चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची दो युवक अचेतावस्था में मिले। अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत की पुष्टि हुई। दोनों पड़ोसी थे। पुलिस को घटनास्थल पर एक चश्मदीद रोहित मिला, जिसने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वह घुमावदार जगह है। टर्न लेने के बाद जहां बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जांच में पता चला कि आजाद भारती के परिवार में पिता महेंद्र कुमार और अन्य सदस्य हैं। वह मुकुंदपुर में एक मेडिकल दुकान पर काम करता था। वहीं दीपेश के परिवार में पिता अशोक कुमार व अन्य सदस्य हैं। वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी परिचित से मिलकर घर जा रहे थे दोनों दोस्त
जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय दोनों दोस्त किसी परिचित से मिलने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है। मामले की तेजी से और पेशेवर जांच के लिए विशेष यूनिट को मामला सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed