फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident in delhi one died five injured

रफ्तार के रोमांच में अनियंत्रित हुई कार, दो कैब को टक्कर मारी, महिला की मौत, पांच घायल

Thu, 03 Oct 2019 05:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 03 Oct 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
accident in delhi one died five injured
दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। रफ्तार का रोमांच ले रहे कुछ लड़कों की कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर कार ने सड़क के दूसरी ओर आ रही दो कैब को टक्कर मार दी। हादसे में एक कैब में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां व चालक जख्मी हो गया।

विज्ञापन


दूसरी कैब का चालक व आरोपी कार चालक भी हादसे में जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने डीआरडीओ कांप्लेक्स, तिमारपुर निवासी श्रेय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार बाकी तीन लड़के फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार दोपहर 3:54 बजे दिल्ली विधानसभा मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ। फोर्ड फिगो कार सवार श्रेय गुप्ता अपने दोस्त डेनियल व दो अन्य के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। यह सिविल लाइंस से आईपी कॉलेज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा मेट्रो स्टेशन के सामने शार्प टर्न पर अचानक श्रेय ने अपनी कार को मोड़ दिया। अचानक से तेज रफ्तार में कार मोड़ने से उसका नियंत्रण बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर चली गई।

कार ने सामने से आ रही होंडा अमेज कैब व स्विफ्ट डिजायर कैब को टक्कर मार दी। हादसे में होंडा अमेज कैब में सवार राजेश्वरी यादव उसकी दो बेटियां दीप्ति, ज्योत्सना यादव और अमेज चालक ईश्वर सिंह घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट डिजायर कैब चालक सोनू व आरोपी कार चालक श्रेय भी जख्मी हुए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर, संत परमानंद अस्पताल व अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनू और श्रेय को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 


पुलिस की मानें तो राजेश्वरी परिवार के साथ किशनकुंज, लक्ष्मी नगर में रहती थीं। हादसे के समय वह बेटियों के साथ उत्तरी दिल्ली गई थी। दोपहर को बेटियों के साथ वापस लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर हादसे के बाद सिविल लाइंस इलाके में कुछ समय के लिए जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed