{"_id":"5d009f0ebdec22074e014dec","slug":"accident-in-bulandshahr-roadways-bus-hits-standing-truck-one-dead-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः खड़ी ट्रक से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, एक की मौत दर्जनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः खड़ी ट्रक से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, एक की मौत दर्जनों घायल
Wed, 12 Jun 2019 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में कोतवाली के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक रोडवेज बस एक खड़ी ट्रक से जाकर भिड़ गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा डिबाई थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के पास हाइवे पर हुआ था।
विज्ञापन
एक रोडवेज बस जो दिल्ली से बदायूं की ओर जा रही थी वह डिबाई के पास पहुंचकर अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने की वजह से वह बालू से भरे एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में एक शख्स की जान चली गई।