फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB raids AAP MLA Amanatullah house over a case of illegal recruitment in Waqf Board

Delhi: आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी रूप से भर्ती करने का है मामला

Fri, 16 Sep 2022 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 08:55 PM IST
सार

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार विधायक के खिलाफ एसीबी में एफआईआर दर्ज है। विधायक खान पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की गैरकानूनी रूप से भर्ती की थी।

विज्ञापन
ACB raids AAP MLA Amanatullah house over a case of illegal recruitment in Waqf Board
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनके घर समेत पांच से ज्यादा ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी की। विधायक के व्यवसाय व पैसे को संभालने वाले साथी हामिद अली खान व कौसर इमाम सिद्दकी उर्फ लड्डन के ठिकानों के घर पर भी छापेमारी की गई। हामिद अली के गुफ्फूर नगर स्थित ठिकानों से 12 लाख रुपये, अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस व नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है। 

विज्ञापन


कौसर इमाम के ठिकानों से भी 12 लाख रुपये, अवैध देशी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। विधायक के रिश्तेदार व जानकारों ने एसीबी टीम के साथ बदतमीजी व मारपीट की है। इसकी एसीबी के एसीपी ने जामिया नगर थाने में शिकायत दी है। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि एसीबी की टीम शुक्रवार देर रात तक विधायक अमानतुल्लाह से पूछताछ कर रही थी। साथ ही विधायक व उनके दोस्तों के ठिकानों पर दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा में एसीबी की छापेमारी चल रही थी। 
विज्ञापन


एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर-कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ के बुलाया था। विधायक दोपहर बाद पूछताछ में शामिल हुए। पूछताछ के बाद विधायक के घर पर छापेमारी की गई। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि एसीपी की देखरेख में एसीबी की टीम जामिया नगर में विधायक के घर पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पर विधायक के रिश्तेदार, परिवार व समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ बदतमीजी व मारपीट की। इसके बाद ये लोग विधायक के घर से कागजात, पैसे व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत एसीबी ने जामिया नगर थाना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी प्रमुख ने बताया कि विधायक के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी चल रही थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विधायक व उसके व्यवसायी हिस्सेदारों की अवैध अच-अचल प्रॉपर्टी का पता लगा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान काफी कागजात बरामद किए हैं। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश व अन्य सामान मिलने की उम्मीद है।

अमानतुल्लाह खान पर भाजपा के आरोप सच साबित हुए: गुप्ता

प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर उसकी ओर से लगाए गए आरोपों की एसीबी की छापेमारी में पुष्टि हो गई है। दरअसल छापेमारी में लाखों रुपये और गैर-लाइसेंसी हथियार बरामद हुए है। भाजपा शुरू से ही कहती रही है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सिर्फ चोर और गुडों को संरक्षण दे रहे है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ‘दंगों की राजधानी’ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसके सबसे बड़े गुनाहगार अमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन है। उन्होंने अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की, क्योंकि उन पर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में हेराफेरी सहित वाहनों की खरीद, संपत्तियों में किरायेदारी, अवैध नियुक्तियां सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed