फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB arrested Vinay Bansal, he is son of Delhi CM Arvind Kejriwal brother-in law

PWD घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सीएम केजरीवाल के रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Thu, 10 May 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
ACB arrested Vinay Bansal, he is son of Delhi CM Arvind Kejriwal brother-in law
एसीबी ने केजरीवाल के साढू के बेटे विनय बंसल को गिरफ्तार किया - फोटो : जी पॉल

दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने केजरीवाल के साढू के बेटे विनय बंसल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

Anti-Corruption Bureau arrested Vinay Bansal, son of Delhi CM Arvind Kejriwal's brother-in law, in connection with Public Works Department scam.

विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय बंसल को ACB ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। PWD में फर्जीवाड़े के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढू की कंपनी ने रोड और सीवर के ठेकों में फर्जीवाड़ा किया। कंपनी के फर्जी बिल लगाकर सरकार को 10 करोड़ की चपत लगाई। 


बंसल की गिरफ्तारी की पुष्टि एंटी ग्राफ्ट यूनिट के प्रमुख स्पेशल पुलिस कमिश्नर अरविंद दीप ने की है। अरविंद दीप ने बताया, 'विनय बंसल अपने पिता सुरेंद्र बंसल के साथ इस फर्म में पार्टनर था।

पीडब्ल्यूडी स्कैम केस में इनकी कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए खरीदी गई सामग्री का बिल जमा किया था। हमारी जांच में पता चला है कि ऐसी कोई फर्म ही नहीं है। बिल फर्जी थे। आज विनय बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

Trending Videos

जिस दिन केजरीवाल के साढ़ू पर दर्ज हुई FIR उसी दिन हुई मौत

ACB arrested Vinay Bansal, he is son of Delhi CM Arvind Kejriwal brother-in law
arvind kejriwal

बता दें कि एसीबी वैसे तो दिल्ली सरकार के अधीन कार्य करता है लेकिन इसके अध्यक्ष व अन्य अधिकारी उपराज्यपाल नियुक्त करते हैं और ये लोग उन्हें ही रिपोर्ट भी करते हैं। एसीबी ने विसल ब्लोअर राहुल शर्मा की शिकायत पर सुरेंद्र बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। राहुल ने बंसल पर फर्जी बिल जमा कराकर पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण कार्य कराने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया था।

बता दें कि पुलिस ने मई 2017 में सुरेंद्र बंसल और वरिष्ठ PWD अधिकारियों के खिलाफ उन फर्म का पैसा रिलीज करने के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की जो सिर्फ पेपर पर थीं।

सुरेंद्र बंसल यानी केजरीवाल के साढ़ू की उस दिन मौत हो गई थी जिस दिन एफआईआर रजिस्टर हुई थी। बता दें कि सुरेंद्र बंसल की फर्म ने बकोली गांव और इंदिरा नेहरू कैंप में निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ का बिल जमा किया था। विसल ब्लोअर राहुल शर्मा जो पेशे से इंजीनियर हैं उन्होंने इस मामले में शिकायत दी थी। राहुल ने रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन नाम की संस्था भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed