फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AC explodes with loud bang in Panchsheel Greens One Society of greater noida

एसी बना बम: ग्रेनो की पंचशील ग्रींस वन सोसायटी में तेज धमाके के साथ फटा AC, फ्लैट में लगी आग; महिला के जले बाल

Sun, 18 Jun 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 11:02 PM IST
सार

आग लगने की घटना के बाद से पीड़ित के साथ निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। आरोप है कि फ्लैट के अंदर फायर स्प्रिंक्लर नहीं चले। फायर अलार्म भी नही बजा। अगर फायर सिस्टम काम करता तो ज्यादा नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन
AC explodes with loud bang in Panchsheel Greens One Society of greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसायटी के एसी फटने के बाद फ्लैट में आग लग गई। एफ-2 टावर के फ्लैट में मौजूद महिला ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रही। इस प्रयास में महिला के बाल जल गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जल गया था। निवासियों ने सोसायटी के फायर सिस्टम के काम नहीं करने करने का आरोप लगाया है। सोसायटी निवासी बिल्डर के खिलाफ शिकायत देने के लिए चेरी काउंटी चौकी पर गए आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली।

विज्ञापन

सोसायटी के एफ-2 टावर की 27वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 2607 में साहिल चौहान परिवार के साथ रहते है। रविवार की सुबह पत्नी मुस्कान फ्लैट में अकेली थी। अचानक एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। महिला ने एसी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। आग बुझाने के दौरान महिला के बाल भी आग की चपेट में आकर जल गए। हालांकि किसी तरह महिला ने बाहर भागकर अपने आप को बचाया और शोर मचाकर मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मेंटेनेंस टीम के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। आरोप है कि करीब 30 मिनट तक दमकल विभाग नंबर मिलते रहे, लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह संपर्क होने पर करीब एक घंटे बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक निवासियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से फ्लैट के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन

निवासियों में रोष, पुलिस से की शिकायत
आग लगने की घटना के बाद से पीड़ित के साथ निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। आरोप है कि फ्लैट के अंदर फायर स्प्रिंक्लर नहीं चले। फायर अलार्म भी नही बजा। अगर फायर सिस्टम काम करता तो ज्यादा नुकसान नहीं होता। निवासियों ने दमकल विभाग पर भी सवाल उठाए है। आरोप लगाया है कि फायर सिस्टम ठीक नहीं होने के बाद भी विभाग ने एनओसी दी है। गुस्साए निवासियों ने बिसरख कोतवाली जाकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है।

एसी फटने से फ्लैट में आग लगी थी। टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था। सोसायटी के फायर सिस्टम की जांच की गई। तो वह सही मिला है। उसी के पानी से निवासियों ने आग को बुझाया। -अजय कुमार, एफएसओ, इकोटेक तीन फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed