फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP welcomes extension of last date for fellowship claim

Delhi NCR News: फेलोशिप क्लेम की अंतिम तिथि बढ़ाने पर अभाविप ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
तिथि को बढ़ाकर 8 अप्रैल करने के लिए यूजीसी को धन्यवाद किया ज्ञापित
विज्ञापन

तीन फरवरी को शोधार्थियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग की थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने यूजीसी को पोस्ट-डॉक्टोरेल, डॉक्टोरेल फेलोशिप क्लेम करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 8 अप्रैल के लिए यूजीसी को सभी शोधार्थियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। अभाविप ने यूजीसी चेयरमैन को विगत तीन फरवरी को तिथि बढ़ाने तथा विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया था। साथ ही, उनसे शीघ्र समाधान की मांग की थी।




अभाविप ने कहा कि यूजीसी द्वारा फेलोशिप क्लेम की तिथि बढ़ाने से छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्र अत्यधिक परेशान हो रहे थे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने में उनको समय लग रहा था। क्लेम की तिथि बढ़ाए जाने पर छात्रों को काफी सहूलियत होगी। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि यूजीसी द्वारा फेलोशिप क्लेम की तिथि बढ़ाने के निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन अलग-अलग विश्वविद्यालयों को यह प्रयास करना होगा की वह फेलोशिप डिवीजन में स्टाफ बढ़ाए व कागजी प्रक्रिया को कम से कम करके छात्रों के सहूलियत के रास्ते तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed