{"_id":"6a3bfcbbff3a134c4d0b2877","slug":"abvp-delegation-met-the-vice-president-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142563-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
विज्ञापन
-युवा शक्ति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उच्च शिक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों और संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो रघुराज किशोर तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रमुख कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी साझा की। इनमें स्टूडेंट्स एक्सपीरियंस इन इंटरस्टेट लिविंग कार्यक्रम के 60 वर्ष पूर्ण होने, स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान तथा मिशन साहसी प्रमुख रहे। संगठन ने उन्हें बताया कि मिशन साहसी के तहत अब तक 10 लाख से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित भी कई मांगें रखी गईं। इस प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालाकृष्ण, राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व सचिव मित्रवृंदा कर्णवाल तथा पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव वीर सोहल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।