फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abu Salem aide Jaan Usman khan arrested in Delhi, court sends him jail for 14 days

अबू सलेम के शार्प शूटर उस्मान को कोर्ट ने भेजा जेल, दलेर मेहंदी-राकेश रोशन पर चला चुका है गोली

Sat, 17 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Abu Salem aide Jaan Usman khan arrested in Delhi, court sends him jail for 14 days
अबु सलेम का गुर्गा जान उस्मान

अबू सलेम के कथित गुर्गे जान उस्मान खान को अदालत ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने खान  को पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे पत्नी पर गोली चलाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। खान ने विकासपुरी इलाके में तीन जून को पत्नी पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत की ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जान उस्मान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। खान के खिलाफ विकासपुरी थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा तीन जून को दर्ज किया गया था। पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खान के खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। उस पर रवीना टंडन के पति पर भी गोली चलाने का भी आरोप है। खान को अबू सलेम का गुर्गा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 1996 में मुंबई गया था और वहां पर वसीम ने उसे सलेम से मिलवाया था। इसके बाद वह फर्जी नोट मामले में 2000 में पकड़ा गया था। वह जेल से छूटने के बाद मुंबई गया और बॉलीवुड सितारों से सलेम के इशारे पर रंगदारी वसूलने लगा। पुलिस ने एक बार फिर 2006 में गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में किये कई खुलासे  

Abu Salem aide Jaan Usman khan arrested in Delhi, court sends him jail for 14 days
jaan usman

जेल से छूटने के बाद वह 2010 में दिल्ली आया और यहां पर कल्याणपुरी इलाके में अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसे विकासपुरी इलाके में कारोबारी की हत्या के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ जिसके चलते हुये भगौड़ा घोषित किया गया था।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो दिल्ली के सराय रोहिल्ला का रहने वाला है। वर्ष 1996 में वह मुंबई जाकर अबू सलेम के शार्प शूटर वासिम से मिला। वासिम टी सीरिज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या में शामिल है।

वासिम ने उसे अबू सलेम से मिलवाया। अबू सलेम ने उसका परिचय अफताब भटकी से करवाया। अफताब डी कंपनी का दुबई और कराची में नकली नोट का धंधा देखता था। वह इस धंधे से जुड़ गया और नेपाल और बंगलादेश रूट से भारत में नकली नोट सप्लाई करने लगा। वर्ष 2000 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

जेल से रिहा होने के बाद वह मुंबई चला गया और अबू सलेम के इशारे पर बॉलीवुड से उगाही करने लगा। फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थडानी से उगाही के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेल से निकलने के बाद वह वर्ष 2010 में दिल्ली आ गया।

 दलेर मेहंदी, राकेश रोशन पर चला चुका है गोली 

Abu Salem aide Jaan Usman khan arrested in Delhi, court sends him jail for 14 days
abu salem

दिल्ली पुलिस ने उसे कल्याणपुरी इलाके से अवैध हथियार रखने और विकासपुरी के एक कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा है, इसलिए उसने 3 जून की रात सहयोगियों के साथ मिलकर उसपर गोली चलाई थी।

पुलिस पूछताछ में उस्मान ने खुलासा किया कि उगाही के लिए वो अबू सलेम के इशारे पर गायक दिलेर मेहंदी और फिल्म अभिनेता राकेश रोशन पर भी गोली चला चुका है। वर्ष 2016 में उसने एक निर्देशक/नृत्य निर्देशक व उसके बहनोई को जान से मारने की धमकी दी थी।

उसने दावा किया कि वर्ष 2015 में छोटा राजन की हत्या करने के लिए अंडरवर्ल्ड ने उससे संपर्क किया था लेकिन सुरक्षा होने की वजह से वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। वह गैंगस्टर रवि पुजारी को भी धमका चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed