फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Absconding Accused Arrested in case of assault near Hauzkhas Metro station

हौजखास मेट्रो स्टेशन के पास कार में किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार 

Thu, 16 May 2019 07:54 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 16 May 2019 07:54 PM IST
सार

- आरोपी सवा दो वर्ष से फरार था 
- आरोपी ने कार में युवती को पिलाया था नशीला जूस 

विज्ञापन
Absconding Accused Arrested in case of assault near Hauzkhas Metro station
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

हौजखास थाना पुलिस ने हौजखास मेट्रो स्टेशन केपास कार में युवती केसाथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद होने केबाद आरोपी हौजखास थाने में सरेंडर करने जा रहा था, तभी हौजखास पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी करीब सवा दो वर्ष से फरार था। पुलिस आरोपी की साथी राजेश की भूमिका की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हौजखास मेट्रो स्टेशन के सामने कार में युवती के साथ दुष्कर्म का ये मामला 22 जनवरी, 2017 का है। दक्षिण दिल्ली में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी युवक अभिनव(24) से उसकी मुलाकात त्यागी मुहल्ला, छत्तरपुर में हुई थी। आरोपी अभिनव ने वारदात वाले दिन उसे नौकरी दिलाने के बहाने हौजखास मेट्रो स्टेशन बुलाया। यहां आरोपी सेंट्रो कार लेकर पहुंचा। उसकेसाथ में  उसका दोस्त राजेश था। आरोपी ने युवती को कार में बैठाया। उसने उसे पीने के लिए जूस दिया। जूस पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। अभिनव का दोस्त राजेश वहां नहीं था। युवती ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी उसे मौकेपर छोड़कर फरार हो गया था। हौजखास थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। आरोपी अभिनव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत रद कर दी थी। आरोपी सुप्रीम कोर्ट में भी गया था, मगर कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। इसकेबाद आरोपी सरेंडर करने को मजबूर हो गया था। पुलिस राजेश की भूमिका की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed