फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 7 U Turn made on Delhi Meerut Highway in ghaziabad

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बनाए जाएं 7 यू-टर्न, वाहनों की गति पर लगेगी लगाम

Sun, 01 Jul 2018 02:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jul 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
about 7 U Turn made on Delhi Meerut Highway in ghaziabad
demo pic
दिल्ली-मेरठ हाईवे को जाम और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) ने ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान के पहले चरण की रिपोर्ट जीडीए को सौंप दी है। रिपोर्ट के तहत हाईवे पर दोनों क्षेत्रों में जाम का काम तमाम करने के लिए सात यू-टर्न बनाए जाएंगे। सीआरआरआई ने हाईवे पर मोदीनगर-मुरादनगर में जाम और प्रदूषण पर लगाम लगाने की रिपोर्ट का जीडीए में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने प्रेजेंटेशन किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दिल्ली-मेरठ पर कुल 29 कट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में कुल 15 बड़े कट शामिल हैं। प्रेजेंटेशन में शामिल एसपी ट्रैफिक की ओर से इनमें से दो कट राज चौपला और मोदी मिल को बंद किए जाने पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई गई। इसके बाद दोनों प्वाइंट की जीडीए, ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और सीआरआरआई के अधिकारियों की ओर से मौके पर दोबारा से ग्राउंड सर्वे करेगी। 
विज्ञापन


फिर ट्रैफिक पुलिस की आपत्तियों को देखकर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट में आठ छोटे कट को बंद करने या फिर साइकिल व मोटर साइकिल चालकों को थोड़ी राहत दिए जाने पर मंथन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने की। इस मौके पर सीएटीपी इश्तियाक अहमद, नगर निगम मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात स्थानों पर बनेंगे यू-टर्न
सीआरआरआई की ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान की रिपोर्ट में मुरादनगर से मोदीनगर तक सात यू-टर्न शामिल हैं। इनमें झिलमिल कट के सामने, सनराइस मोदीनगर से पहले इको पार्क के पास, हेरिटेज एकेडमी के पास, सीकरी मंदिर से पहले और बाद में 300 मीटर के दायरे में दो यू-टर्न, केएन मोदी साइंस इंटर कॉलेज के सामने और वासु नर्सिंग होम के आगे यू-टर्न प्रस्तावित हैं। इन यू-टर्न के बनने से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगने वाले जाम से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकेगा।

वाहनों की 40 से 60 किमी प्रति घंटा रहेगी गति
ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान में मुरादनगर से मोदीनगर तक कई बड़े, छोटे कट बंद करने के साथ नए यू-टर्न का नक्शे सहित विस्तृत प्लान जीडीए को दिया गया है। इसमें विभिन्न स्थानों पर यू-टर्न बनाने के साथ वाहनों की गति सीमा 40 से 60 किमी प्रति घंटा तय करने का भी जिक्र किया गया है। प्रस्तावित यू-टर्न के निर्माण और कट बंद करने के बाद गति सीमा पर भी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


सचिव जीडीए, संतोष कुमार राय ने कहा कि सीआरआरआई की ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान की रिपोर्ट का ट्रैफिक पुलिस के विभिन्न विभागों के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया। रिपोर्ट में मोदीनगर में दो कट पर ट्रैफिक पुलिस की आपत्ति आई हैं। जल्द ग्राउंड सर्वे कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed