{"_id":"5b8a98d242c792465a6a6390","slug":"about-6-days-not-transfer-money-in-online-at-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट! बैंकों में 6 दिन नहीं हो पाएगा मनी ट्रांसफर, 2 हजार करोड़ का लेन-देन हो सकता है बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट! बैंकों में 6 दिन नहीं हो पाएगा मनी ट्रांसफर, 2 हजार करोड़ का लेन-देन हो सकता है बाधित
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 01 Sep 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों का कामकाज मंगलवार से 6 दिन तक प्रभावित रहेगा। एक खाते से दूसरे खाते में फंड ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के चलते लोगों को यह परेशानी होगी। हालांकि बैंकों में अन्य कार्य सुचारु रहेंगे। फंड ट्रांसफर न होने के चलते गुरुग्राम में 6 दिन में बैंकों में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
मंगलवार 3 सितंबर को बैंकों में जन्माष्टमी की छुट्टी हैं। बुधवार 4 सितंबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर से 6 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सभी बैंक में काम तो होगा, लेकिन एक खाते से दूसरे खाते में आरटीजीएस, एनईएफटी व आईएमपीएस से फंड ट्रांसफर बाधित रहेंगे। 7 सितंबर को दूसरे शनिवार तथा 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। हालांकि बैंकों में रुपये जमा कराने तथा निकालने का कार्य सुचारु रहेगा।
विज्ञापन
बैंक एसोसिएशन के प्रधान नरेश बागड़ी ने बताया कि इन दिनों में चेक के जरिये रुपये दूसरे खाते में जमा कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि आरबीआई से ही चेक क्लीयरेंस की परमिशन दी जाती है, लेकिन इसके लिए पूरी व्यवस्था अलग होने के कारण इस पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ऐप के जरिए रुपये ट्रांसफर करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। केवल आरटीजीएस, एनईएफटी व आईएमपीएस पर ही इसका प्रभाव पड़ेगा। गुरुग्राम में विभिन्न बैंकों की 500 से अधिक शाखाओं में रोज करीब 1 हजार करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन बैंक से होती है। इसमें से रोज करीब 350 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन आरटीजीएस, आईएमपीएस व एनईएफटी से होती है।