{"_id":"5fd90e7c8ebc3e3ba47b53f8","slug":"about-540-km-long-roads-of-100-feet-width-of-delhi-will-be-made-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की 100 फुट चौड़ाई वाली करीब 540 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी खूबसूरतः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की 100 फुट चौड़ाई वाली करीब 540 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी खूबसूरतः केजरीवाल
Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 100 फुट चौड़ाई वाली 540 किलोमीटर लंबी सड़कों को यूरोपियन शहरों की तर्ज पर खूबसूरत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पीडब्ल्यूडी के साथ हुई मीटिंग के बाद इस काम के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिये गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस काम के लिए फरवरी 2021 तक डीपीआर बनाने, जून 2021 तक काम शुरू करदेने और 2023 तक सौदर्यीकरण काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में पीडब्ल्यूडी मंत्री सतेंद्र जैन और विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया है।
समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सड़कों के सौंदर्यीकरण से जुड़ी कवायद की विस्तार से जानकारी दी। कंसल्टेंटों को डिटेल प्लान के साथ सड़कों की डिजाइन बनाकर देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद टैंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवंबर 2019 में पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुछ सड़कों को री-डिजाइन करने की मंजूरी दी थी। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की 7 सड़कों को री-डिजाइन करने को मंजूरी दी गई है। हाल ही में चांदनी चौक सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दोबारा विकसित किया गया है।
विज्ञापन
सड़कों के री-डिजाइन करने से कई समस्याएं दूर हो जाएंगी
सड़कों के री-डीजाइन करने से बाटलनेक खत्म होंगे। अभी कोई सड़क चार लेन से अचानक तीन लेन या छह लेन से चार लेन की हो जाती है। इससे अचानक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सड़कों के री-डिजाइन के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और सड़क एक समान चौड़ी दिखेगी। फुटपाथ को 5 फुट से बढ़ाकर अधिकतम 10 फुट किया जाएगा। दिव्यांगों की सुविधा के मुताबिक फुटपाथ को डिजाइन किया जाएगा, ताकि सड़क एक जैसी दिखें और दिव्यांगों को परेशानी न हो। साइकिल के लिए हर जगह अलग लेन होगी।
सड़क पर हरियाली बढ़ेगी, नालों में री-हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू होगा
दिल्ली में अभी सड़कों के किनारे हरियाली का दायरा कम है। सड़कों के री-डिजाइन के बाद फुटपाथ पर पेड़ लगाने के लिए जगह होगी और ग्रीन बेल्ट के लिए जगह होगी। आटो व ई-रिक्शा के लिए अलग से जगह और स्टैंड दिया जाएगा। सड़क के स्लोप व नालों को री-डिजाइन व री-कंस्ट्रक्ट किया जाएगा। नालों के अंदर री-हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे होंगे। सड़क के स्लोप को ठीक किया जाएगा। ताकि बारिश के पानी को जमीन में री-चार्ज किया जा सके। स्ट्रीट फर्नीचर लगेंगे। जंक्शन को ठीक किया जाएगा और सड़क पर कोई खुला स्पेस नहीं होगा। सड़क किनारे घास व पेड़ लगाया जाएगा और सड़कों को री-सर्फेस किया जाएगा। सड़क के आस-पास एक इंच जमीन भी खाली नहीं होगी। यहां पर घास लगी होगी। ताकि सड़क पर धूल से प्रदूषण बिल्कुल न हो।
री-डिजाइन सड़कों पर यह प्रमुख सुविधाएं होंगी
रिक्शे के लिए पार्किंग, पार्किंग के लिए स्थान चिंहित, ग्रीन बेल्ट, पब्लिक ओपन स्पेश, साइकिल लेन, पैदल पाथ लेन, सड़क की दीवारों पर विभिन्न तरह की डर जाइन का डिस्प्ले होगा, सड़क के बगल में पार्क होगा तो उसे दीवार से ढका नहीं जाएगा, ताकि सड़क से पार्क की खूबसूरती दिखे।