फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 38 children by rescue in nuh children shelter home

मुजफ्फरपुर और देवरिया के बाद नूंह में बाल संरक्षण आयोग का छापा, हाई प्रोफाइल यौन शोषण की आशंका

Tue, 07 Aug 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
about 38 children by rescue in nuh children shelter home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया के बाद अब हरियाणा से भी एक हाईप्रोफाइल यौन शोषण का मामला सामने आ रहा है। यह मामला गुरुग्राम से सटे नूंह के एक बाल गृह का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नूंह जिले के सेसौला गांव में एक एनजीओ द्वारा संचालित बाल गृह में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि यहां बगैर रिकॉर्ड के ही 38 लड़के-लड़कियों को रखा गया था। ये बच्चे किसी धर्म विशेष के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन बच्चों को अपने परिवार से मिलने की अनुमति भी नहीं दी जाती। 
विज्ञापन


एक जो बहुत चौंकाने वाली बात इस मामले में सामने आ रही है कि यहां रह रहे बच्चों से लिखवाया गया था कि किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसमें संस्था जिम्मेदार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह के इस बालगृह पर जब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जब छापेमारी की तो ऐसी ही कई अन्य चौंकाने वाली बातें सामने आईं। आयोग ने आशंका जताई हैं कि इन बच्चों का यौन शोषण किया जाता है।

इस मामले में आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। यह बाल गृह 2016 से चल रहा है और यहां तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर तक पक्की सड़क भी नहीं है। यहां सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया।


फाइव स्टार की तर्ज पर बने इस बाल गृह में तहखाने भी हैं, जिसमें कंट्रोल रूम की तरह कंप्यूटर भी रखे हुए हैं। एक ऑफिस के जरिए तहखाने में जाने का रास्ता है, जिसे ढक्कन से बंद करके रखा जाता है। जब बाल गृह से पूछा गया कि बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया में क्यों नहीं लाते तो संस्था इसका जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed