फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   About 349 people sick in 13 days by Dengue in Delhi

दिल्ली में तेजी से फैल रही है ये बीमारी, आकड़े हैरान करने वाले

Tue, 16 Oct 2018 01:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
About 349 people sick in 13 days by Dengue in Delhi
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का आतंक इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब ये महामारी के रूप में दिखाई देने लगा है। इन दिनों सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक मरीजों से खचाखच भरे हैं।

विज्ञापन


वहीं, पिछले 13 दिनों में भीतर एडीज मच्छर की चपेट में आने से दिल्ली में 349 लोग बीमार पड़ चुके हैं। सोमवार को आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट ने मच्छरों के काटने से बीमार हुए लोगों की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में 180 लोग डेंगू ग्रस्त पाए गए हैं, जबकि 1 से 13 अक्तूबर तक की बात करें तो ये आंकड़ा 349 पर पहुंच चुका है। वहीं, इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो दिल्ली में डेंगू ग्रस्त मरीजों की संख्या 830 पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की संख्या 97 पर पहुंची

डॉक्टरों की मानें तो दिवाली तक ये आंकड़ा करीब डेढ़ हजार से भी ऊपर जा सकता है। मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश एवं डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि इस समय डेंगू और मलेरिया ग्रस्त मरीजों की तादाद काफी बढ़ी है।

ज्यादातर अस्पतालों में फीवर वार्ड भरे हुए हैं। उनके यहां भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। यही वजह है कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
  
डेंगू के अलावा एक से 13 अक्तूबर तक राजधानी में 18 लोग चिकनगुनिया और 77 लोग मलेरिया के शिकार हुए हैं। इस वर्ष मलेरिया के मरीजों की संख्या 385 पर पहुंच गई है। चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 97 पर पहुंच गई है।

एक बिस्तर पर तीन मरीज भर्ती

सूत्रों की मानें तो बाड़ा हिंदू राव अस्पताल के फीवर वार्ड में एक-एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि केंद्र सरकार के सफदरजंग और आरएमएल के फीवर वार्ड में एक भी बिस्तर खाली नहीं है।

ठीक यही हाल दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल का है, जहां फीवर वार्ड में फिलहाल मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी को वायरल या बुखार होता है तो उसके लिए अस्पताल में भर्ती हो पाना इन दिनों आसान नहीं होगा।       

इस साल डेंगू की स्थिति
माह    मरीज      
जनवरी    06      
फरवरी    03      
मार्च    01      
अप्रैल    02      
मई    10      
जून    08      
जुलाई    19      
अगस्त    58      
सितंबर    374      
अक्तूबर (13 तक) 349       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed