फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 10 lakh stray dogs in Delhi, they are preying on more than two thousand people every day.

Delhi : दिल्ली में करीब 10 लाख लावारिस कुत्ते, रोज दो हजार से अधिक लोगों को बना रहे शिकार... विरोध प्रदर्शन

Sun, 31 Aug 2025 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 03:24 AM IST
सार

पिछले तीन साल से इस मुद्दे पर आंदोलन चला रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा, दिल्ली में करीब 10 लाख लावारिस कुत्ते हैं, जो रोजाना दो हजार से अधिक लोगों को काट रहे हैं।

विज्ञापन
about 10 lakh stray dogs in Delhi, they are preying on more than two thousand people every day.
file pic

विस्तार

आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के खिलाफ शनिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सेंट्रल पार्क में नई और दक्षिण दिल्ली की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्लूए) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लावारिस कुत्तों को हटाओ, देश बचाओ के नारे के साथ राज्य सरकार और नगर निगम से सड़कों पर कुत्तों को हटाने की मांग की।

विज्ञापन


पिछले तीन साल से इस मुद्दे पर आंदोलन चला रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा, दिल्ली में करीब 10 लाख लावारिस कुत्ते हैं, जो रोजाना दो हजार से अधिक लोगों को काट रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें नसबंदी और वैक्सीनेशन के बाद कुत्तों को सड़कों पर छोड़ने का आदेश है। गोयल ने सवाल करते हुए कहा कि काटने की घटनाओं की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट लेगा या कुत्ता प्रेमी? उन्होंने विदेशों की तरह नो डॉग्स ऑन स्ट्रीट नीति और शेल्टर होम की व्यवस्था की वकालत की।
विज्ञापन


गोयल ने आरोप लगाया कि कुत्ता प्रेमी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ भड़काते हैं, लोगों को कुत्तों को खाना खिलाने के लिए उकसाते हैं। शिकायत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हैं। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय पशुपालन मंत्री से मुलाकात कर पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लाजपत नगर की गीता कालरा ने कहा, उनके क्षेत्र में कुत्तों की संख्या बेकाबू हो गई है। खाना खिलाने से रोकने पर कुत्ता प्रेमियों से विवाद होता है। लोधी गार्डन समिति के अध्यक्ष टोनी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुत्तों की संख्या 10 से बढ़कर 40 हो गई है, जिससे डर का माहौल है। साउथ जंग डेवलपमेंट एरिया के एमएस रावत ने एमसीडी की निष्क्रियता और कुत्ता प्रेमियों के हस्तक्षेप की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed